तिरंगे का करें सम्मान: राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने पर 3 साल की सजा

द ब्लाट न्यूज़ राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा देश की आन,मान, शान और स्वाभिमान है। ये देश के लिए दिए गए बलिदानों का प्रतीक है। इसके सम्मान के लिए अनगिनत लोगों ने हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। देश के ध्वज का सम्मान हर किसी को करना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की बनावट,आकार और रंग सभी का विशेष महत्व है। जो देश की जनता को खास संदेश हैं।

लेकिन हर साल 15 अगस्त की दोपहर से ही तिरंगा सड़कों पर और कूड़ें में दिखने लगता है। तिरंगा कोई खेलने की चीज या इस्तेमाल करने की चीज नहीं है कि यूज होने के बाद फेंक दें। हमें खुद और बच्चों को भी तिरंगे का मतलब बताना चाहिए। ऐसे में आज जरूरत की खबर में हम जानेंगे कि तिरंगा हमें क्या संदेश देता है। कब, कौन और कहां-कहां तिरंगा फहरा सकते हैं। तिरंगे का अपमान करने पर कितने दिन की सजा होती है।

हमारा राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों की पट्टियों से बना है। जिसमें ऊपर से नीचे के क्रम में केसरिया, सफेद और हरा रंग है। ध्वज के बीचों-बीच सफेद रंग की पट्टी में अशोक च्रक है। जिसमें 24 तीलियां हैं। इन सबका मतलब समझते हैं:-

अशोक चक्र को कर्तव्य का पहिया भी कहा जाता है. ये 24 तीलियाँ मनुष्य के 24 गुणों को दर्शातीं हैं. दूसरे शब्दों में इन्हें मनुष्य के लिए बनाये गए 24 धर्म मार्ग भी कहा जा सकता है. अशोक चक्र में बताये गए सभी धर्मं मार्ग किसी भी देश को उन्नति के पथ पर पहुंचा देंगे. शायद यही कारण है कि हमारे रष्ट्र ध्वज के निर्माताओं ने जब इसका अंतिम रूप फाइनल किया तो उन्होंने झंडे के बीच में चरखे को हटाकर इस अशोक चक्र को रखा था।

आइये अब अशोक चक्र में दी गयी सभी तीलियों का मतलब (चक्र के क्रमानुसार) जानते हैं-

1. पहली तीली :-         संयम (संयमित जीवन जीने की प्रेरणा देती है)
2. दूसरी तीली :-         आरोग्य
 (निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित करती है)
3. तीसरी तीली :-        शांति
 (देश में शांति व्यवस्था कायम रखने की सलाह)
4. चौथी तीली :-         त्याग
 (देश एवं समाज के लिए त्याग की भावना का विकास)
5. पांचवीं तीली :-       शील
 (व्यक्तिगत स्वभाव में शीलता की शिक्षा)
6. छठवीं तीली :-        सेवा
 (देश एवं समाज की सेवा की शिक्षा)
7. सातवीं तीली :-       क्षमा 
(मनुष्य एवं प्राणियों के प्रति क्षमा की भावना)
8. आठवीं तीली :-       प्रेम
 (देश एवं समाज के प्रति प्रेम की भावना)
9. नौवीं तीली :-         मैत्री
 (समाज में मैत्री की भावना)
10. दसवीं तीली :-      बन्धुत्व
 (देश प्रेम एवं बंधुत्व को बढ़ावा देना)
11. ग्यारहवीं तीली :-   संगठन
 (राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत रखना)
12. बारहवीं तीली :-     कल्याण
 (देश व समाज के लिये कल्याणकारी कार्यों में भाग लेना)
13. तेरहवीं तीली :-     समृद्धि
 (देश एवं समाज की समृद्धि में योगदान देना)
14. चौदहवीं तीली :-    उद्योग
 (देश की औद्योगिक प्रगति में सहायता करना)
15. पंद्रहवीं तीली :-     सुरक्षा
 (देश की सुरक्षा के लिए सदैव तैयार रहना)
16. सौलहवीं तीली :-   नियम
 (निजी जिंदगी में नियम संयम से बर्ताव करना)
17. सत्रहवीं तीली :-    समता
 (समता मूलक समाज की स्थापना करना)
18. अठारहवी तीली :-  अर्थ
 (धन का सदुपयोग करना)
19. उन्नीसवीं तीली :-  नीति 
(देश की नीति के प्रति निष्ठा रखना)
20. बीसवीं तीली :-      न्याय 
(सभी के लिए न्याय की बात करना)
21. इक्कीसवीं तीली :-  सहकार्य
 (आपस में मिलजुल कार्य करना)
22. बाईसवीं तीली :-
    कर्तव्य (अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना)
23. तेईसवी तीली :-     अधिकार
 (अधिकारों का दुरूपयोग न करना)
24. चौबीसवीं तीली :-   बुद्धिमत्ता
 (देश की समृधि के लिए स्वयं का बौद्धिक विकास करना)

तो इस प्रकार आपने पढ़ा कि अशोक चक्र में दी गयी हर एक तीली का अपना मतलब है.सभी तीलियाँ सम्मिलित रूप से देश और समाज के चहुमुखी विकास की बात करती हैं. ये तीलियाँ सभी देशवासियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में स्पष्ट सन्देश देने के साथ साथ यह भी बतातीं हैं कि हमें अपने रंग, रूप, जाति और धर्म के अंतरों को भुलाकर पूरे देश को एकता के धागे में पिरोकर देश को समृद्धि के शिखर तक ले जाने के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए।

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …