अलीगढ़: रोहंगिया को UP में बसाकर PM और CM के सपने देखना बंद करें विपक्षी पार्टियां-मंत्री रघुराज सिंह

(रिपोर्टर) अजय कुमार

द ब्लाट न्यूज़ जनपद अलीगढ़ में एटीएस और पुलिस की संयुक्त टीमों के द्वारा बांग्लादेश रोहंगियो के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद विवादित बयान देने के चलते सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह के द्वारा 17 रोहंगिया की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी पार्टियों को सवालों के घेरे में खड़ा करते हुए CAA/NRC को लेकर भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने रोहंगिया को लेकर सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा वोट की खातिर आबादी बढ़ाने के लिए रोहंगिया मुसलमानों को यूपी में लाकर बसाया गया था। लेकिन हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है। हम इनको खदेड़ने का काम करेंगे।

आपको बता दें कि यूपी एटीएस ने कल प्रदेश के कई जिलों में अवैध रूप से हिंदुस्तान में आकर गुजर बसर कर रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या के खिलाफ अलग-अलग जिले की पुलिस टीमों के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ सहित अन्य जिलों में अवैध रूप से रह रहे 74 बांग्लादेशी रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। इसमें से 17 रोहिंग्या को अलीगढ़ की अति संवेदनशील ऊपरकोट कोतवाली इलाके से गिरफ्तार किया है। रोहिंग्या को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि इनको विपक्षी पार्टियां यहां लेकर आई, ताकि वह उनका वोट बनवा कर मुख्यमंत्री ओर प्रधानमंत्री बन सके। यह हिंदुस्तान है कोई धर्मशाला नहीं है कि जो चाहे वह आ जाएगा। यहां बिना परमिशन किसी भी विदेशी नागरिक को रहने की इजाजत नहीं है। हम इनको खदेड़ने का काम करेंगे।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार में शराब एवं सेवायोजन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि देखिए रोहिंग्या पर कार्यवाही होनी चाहिए,क्योंकि उत्तर प्रदेश कोई धर्मशाला नहीं कि कोई भी बांग्लादेश जैसे दूसरे देश से आए और उत्तर प्रदेश में बस जाए।उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा पूर्ववर्ती सरकार जो समाजवादी पार्टी की सरकार थी उन्होंने यूपी में रोहिंग्या को लाकर बसाया था। मुस्लिम आबादी बढ़ाने के लिए, वोट के कारण और हमारा सोच है कि हिंदुस्तान कोई धर्मशाला नहीं है। हिंदुस्तान हमारा घर है परिवार है हमारे परिवार के सदस्य समान रूप से रहे। अच्छी तरह से रहे। सब मतभेद भुलाकर हमको रहना चाहिए। परंतु कुछ लोगों ने साजिश वश जैसे सपा है और केजरीवाल ने इन रोहिंग्या को बसाया था। मैं तो कहता हूं कि इन पर कार्यवाही सबसे पहले होनी चाहिए। इनको जेल भेजना चाहिए जिन लोगों ने इनको बसाया है। जिन के जमाने में रोहिंग्या आए। हमारी सरकार बहुत सजग है और आदित्य योगी जी के नेतृत्व में जो कार्य हो रहा है।

रोहिंग्या आज उत्तर प्रदेश में पकड़े गए हैं उनको खदेड़ना चाहिए। क्योंकि उत्तर प्रदेश हम कोई धर्मशाला नहीं है। यह हमारा परिवार है। हमारे यहां जो पुराने वाशिंदे है उनको सम्मान मिले, ना कि रोहिंग्या को। हमारा रोहिंग्या से क्या लेना देना। यह वोट बैंक के लिए विपक्षी दलों द्वारा ऐसे रोहिंग्या को बसाया। इसलिए सीएए लेकर आए थे हम कि बाहर का कोई भी विदेशी नागरिक बिना परमिशन के ना रहे। बाहरी देशों में भी यही व्यवस्था है। लेकिन यह चाहते हैं कि रोहिंग्या को लाकर फिर उसको बटवारा करके ताकि हमारे वोट बन जाएंगे और हम मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बन जाएंगे। लेकिन यह सपना कभी साकार नहीं होगा। कभी विदेशी नागरिकों को नागरिकता ऐसे नहीं मिलेगी। जैसे इन लोगों ने सोच रखा है दुर्भावना बना रखी है। इसलिए आप के माध्यम से कहूंगा कि इनको तत्काल खदेड़ने की व्यवस्था हम करेंगे।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …