
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुंबई में भूस्खलन के कारण एक दर्जन से अधिक नागरिकों की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री चौहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि मुंबई में 14 नागरिकों की मृत्यु का हृदयविदारक समाचार मिला। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
The Blat Hindi News & Information Website