वृन्दावन में चल रहे प्रोजेक्ट समेत विकास कार्यों का सीएम ने किया निरीक्षण

The Blat News, Agra : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृन्दावन में सीवर प्रोजेक्ट समेत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वही मथुरा में रात्रि प्रवास के बाद मुख्यमंत्री नोएडा के लिए रवाना हुऐ।

मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर आगरा पहुंचे थे और उनका दिन काफी व्यस्त रहा। उनका रविवार को श्री बांकेबिहारी मंदिर जाने का कार्यक्रम था लेकिन अंतिम समय में योजना बदल गई और वह वृन्दावन में मंदिर नहीं गये। रविवार सुबह स्थानीय निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री वृन्दावन स्थित पर्यटन सुविधा केंद्र में साधु-संतों से बातचीत करने गये। योगी ने उनका हालचाल पूछा और मथुरा में चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने उनके साथ जलपान भी किया। बातचीत के दौरान योगी आदित्यनाथ ने ब्रज क्षेत्र के विकास और इसके तीर्थ स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए किया गया था और वर्तमान में, ब्रज क्षेत्र में कई विकासात्मक परियोजनाएं चल रही हैं।निरीक्षण से पहले योगी ने यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण भी किया। इससे पहले शनिवार रात योगी ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर नए शुरू किए गए लेजर-कम-लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया और देखा। देर शाम श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन बंद होने के बाद भागवत भवन के सामने एक स्थान पर यह लेजर शो प्रदर्शित किया गया।श्रीकृष्ण जन्मभूमि वह स्थान है जिसे भगवान कृष्ण के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है, जिनका जन्म मथुरा के तत्कालीन शासक कंस द्वारा बंदी बनाए गए माता देवकी और पिता वासुदेव की जेल की कोठरी में हुआ था। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवनिर्मित कार्यालय का भी उद्घाटन किया और नये कार्यालय में छठी बोर्ड बैठक की अध्यक्षता भी की।

Check Also

फतेहपुर में आज पीएम मोदी करेंगे जनसभा…

फतेहपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा आज। पीएम मोदी कौशाम्बी, बाँदा और फतेहपुर के प्रत्याशियों …