द ब्लाट न्यूज़ थाना रोरावर इलाके में एक 11 वर्षीय पड़ोसी लड़के द्वारा हैवानियत की हदें पार करते हुए करीब 1 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां 11 वर्षीय लड़के के द्वारा 1 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के बाद पीड़ित परिवार के लोग थाने पहुंचे और आरोपी लड़के पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 11 वर्षीय लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दुष्कर्म की शिकार हुई एक वर्षीय बच्ची को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल भेजा गया।
जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वारदात स्थल का बारीकी के साथ मौका मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए। तो वही बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी लड़के को हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई।जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी है।
आपको बताते चलें कि अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्चे पर 1 वर्षीय बच्ची के परिवार वालों ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना रोरावर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दी गई है। दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़ित बच्ची के परिवार के लोगों का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले 11 वर्षीय लड़का उनकी 1 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके बाद आरोपी लड़के के द्वारा उनकी 1 वर्षीय बेटी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देते हुए गलत कृत्य कर बलात्कार किया गया। जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग पीड़ित बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। 11 वर्षीय नाबालिक लड़के के द्वारा 1 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में थानाअध्यक्ष थाने को छोड़कर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पुलिस टीम के साथ वारदात स्थल का बारीकी के साथ मौका मुआयना किया गया। तो वहीं बलात्कार की शिकार हुई बच्ची को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं इस मामले पर क्षेत्राधिकारी अभय पांडे प्रथम का कहना है कि थाना रोरावर पुलिस को रात्रि में एक पीड़ित परिवार के द्वारा मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई। पीड़ित परिवार के लोगों द्वारा पुलिस को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि पड़ोस के रहने वाले एक 11 वर्षीय नाबालिक लड़के ने उनकी 1 वर्षीय बच्ची के साथ गलत कृत्य किया है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा किए गए। तो वही दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया गया। मामले में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
The Blat Hindi News & Information Website
