वॉशिंगटन: अमेरिका में वॉलमार्ट के अंदर गोलीबारी

द ब्लाट न्यूज़ अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी प्रांत टेनेसी में पुलिस ने लेनोइर सिटी में वॉलमार्ट के अंदर गोलीबारी के बाद जांच शुरू की है। लेनोइर सिटी पुलिस विभाग के प्रमुख डॉन व्हाइट ने बीती देर रात एक बयान में कहा कि एक संदिग्ध ने शाम करीब सात बजे हाईवे 321 स्थित वॉलमार्ट में पांच राउंड गोलियां चलाईं।

 

उन्होंने बताया कि अधिकारी मौके पर पहुंचे और इमारत को खाली करा लिया। पुलिस ने संदिग्ध की गिरफ्तारी और सजा दिलाने वाली सूचना के लिए 5,000 डॉलर के इनाम की घोषण की है।

हालांकि शूटिंग के बारे में अतिरिक्त विवरण तुरंत उपलब्ध नहीं थे, लेनोइर सिटी के मेयर टोनी ऐकेंस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सबूत बताते हैं कि किसी ने हवा में गोली चलाई, विशेष रूप से किसी को निशाना नहीं बनाया।

Check Also

रूस ने अमेरिका को क्यों लगाई फटकार…

रूस ने दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के संसदीय चुनावों में हस्तक्षेप …