कीव: यूक्रेन के दक्षिणी शहर में आयी बाढ़ से नौ लोगों की मौत

द ब्लाट न्यूज़ यूक्रेन के दक्षिणी ओलेश्की शहर में कखोवका बांध टूटने से आई बाढ़ से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है।
शहर के मेयर येवेन रिशचुक ने बताया है कि अब तक नौ लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

 

उन्होंने कहा कि सैकड़ों लोग बाढ़ के कारण घरों की छतों पर फंसे हुए हैं और बचाव का इंतजार कर रहे हैं। कखोव्का पनबिजली संयंत्र बांध को तड़के नष्ट कर दिया गया। यूक्रेन और रूस ने बांध पर हमले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कखोव्का हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर संयंत्र से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ओलेस्की पर फिलहाल रूसी सेना का नियंत्रण है।

Check Also

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में नाव पलटने से 58 लोगों की मौत

बांगुई। मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में नाव पलटने से कम से कम 58 लोगों की …