काबुल: चालक की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा, मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत

द ब्लाट न्यूज़ अफगानिस्तान के सरी पुल प्रांत में एक मिनीबस के खड्ड में गिर जाने से कम से कम 24 यात्रियों की मौत हो गई। प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना बीती शाम सयाद जिले में चालक की लापरवाही के कारण हुई।

 

मृतकों में 12 महिलाएं, आठ बच्चे और चार पुरुष शामिल हैं। बस में सवार केवल एक महिला बची, लेकिन वह भी बुरी तरह घायल हो गई। अफगानिस्तान में यह दूसरा सड़क हादसा था। मध्य बामियान प्रांत में सुबह हुए एक अन्य सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई।

Check Also

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में नाव पलटने से 58 लोगों की मौत

बांगुई। मध्य अफ्रीकी गणराज्य (सीएआर) में नाव पलटने से कम से कम 58 लोगों की …