शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की


नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया।’’ इससे पहले दिन में चौहान अपने गृह राज्य में एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे, जिसमें केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से चार नई उड़ानें शुरू कीं।

Check Also

अनुशासित व समर्पित भाव से सामाजिक कार्यो के प्रति हों संकल्प बद्ध-प्रो0 अमित

प्रतापगढ़ :  सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के चार इकाइयों का सात …