प्रयागराज: अटेवा की “निजीकरण भारत छोडो यात्रा” को सपा का समर्थन

द ब्लाट न्यूज़ पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर अटेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व मे कई प्रदेशों मे निकाली गई “एन. पी. एस. निजीकरण भारत छोडो यात्रा “का स्वागत जिले की सीमा मे प्रवेश करने पर आज समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा एवं छात्र सभा के पदाधिकारियों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया।

 

 

समाजवादी शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, छात्र सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व मे सैकड़ों सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने यात्रा के प्रयागराज पहुँचने पर स्वागत एवं समर्थन किया। सपाजनों ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु एवं उनके साथ चल रहे लोंगो का फूल मालाओं से स्वागत कर उनकी मांगों का जोरदार समर्थन किया।
समाजवादी शिक्षक सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं एम एल सी डॉ मान सिंह यादव ने अटेवा की इस यात्रा को समर्थन देते हुए कहा है कि पुरानी पेंशन प्रणाली ही कर्मचारियों के हित मे है। नई पेंशन स्कीम मे कटौती रकम मे टैक्स मे छूट की सुविधा नहोने,कर्मचारी के रिटायर होने के बाद इतनी कम धनराशि पेंशन के रूप मे मिल रही है कि घर का खर्च चलाना मुश्किल है,उन्होंने बताया कि वह इस मामले को कई बार सदन मे भी उठा चुके है। मगर भाजपा सरकार कर्मचारी हितों की लगातार अनदेखी कर रही है।
समर्थन करने वालों मे डॉ. एस पी सिंह पटेल, सुरेश यादव, अखिलेश गुप्ता, संदीप चौधरी, चंद्र शेखर यादव, डॉ सुरेश यादव, दूध नाथ पटेल, अर्जुन यादव, यशवंत यादव, राजकुमार पटेल, रविन्द्र यादव आदि रहे।

Check Also

एक्शनएड ने किशोरियों संग मनाई बाबा साहेब की जयंती

 प्रयागराज : प्रयागराज बहादुरपुर ब्लॉक के वारी ग्राम के पंचायत भवन सभागार मे एक्शनएड एसोसिएशन …