मुंबई में मई 9,500 से अधिक अचल संपत्तियों का पंजीकरण : नाइट फ्रैंक

THE BLAT NEWS:

मुंबई। मुंबई महानगर में इस वर्ष मई में 9,542 रियल एस्टेट संपत्तियों की बिक्री का पंजीकरण हुआ और इससे राज्य को 811 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई। यह जानकारी नाइट फ्रैंक इंडिया की जारी एक रिपोर्ट में दी गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार इस बार मई में मुंबई महानगर में मई 2023 में अचल सम्पत्तियों के पंजीकरण से प्राप्त राजस्व एक वर्ष पहले की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक रहा जबकि हालांकि, कुल पंजीकरण में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की कमी रही।
आलोच्य माह में कुल पंजीकृत संपत्तियों में से 84 प्रतिशत आवासीय और 16 प्रतिशत गैर-आवासीय संपत्तियां थीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्व में वृद्धि स्टांप शुल्क दर में वृद्धि और उच्च-मूल्य वाली संपत्ति लेनदेन में वृद्धि के कारण हुई
थी। महानगर में मई 2023 में पंजीकृत सम्पत्तियों में 1,000 वर्ग फुट से बड़ी संपत्तियों का हिस्सा बढ़ कर 24 प्रतिशत रहा जो मई 2022 में 18 प्रतिशत था। मई 2023 में दैनिक औसत संपत्ति पंजीकरण 308 यूनिट रहा जो मई 2022 के बाद पिछले दस वर्षों में मई का दूसरा सबसे अच्छा महीना रहा।
नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा,  मुंबई आवासीय बाजार मई में 300 से अधिक संपत्तियों के साथ अपनी वृद्धि की गति को बनाए रखा। यह दर्शाता है कि स्टैम्प ड्यूटी में बदलाव, ब्याज दरों में वृद्धि और अन्य बाधाओं के के बावजूद विशेष रूप से आवासीय के लिए मांग जारी है।
उन्होंने कहा,  हम उम्मीद करते हैं कि मांग मजबूत रहेगी क्यों कि मकानों की खरीदारी के फैसले को प्रभावित करने वाले कारक, विशेष रूप से आवास कर्ज पर ब्याज की दरें उपभोक्ता मुद्रास्फीति तेजी से नीचे आने से आगे स्थिर रहने की उम्मीद है।

Check Also

अल्लू अर्जुन स्टारर “पुष्पा 2: द रूल” के फर्स्ट सॉन्ग “पुष्पा पुष्पा” का चला जादू! बना 6 भाषाओं में सबसे तेज 50M+ व्यूज हासिल करने वाला सॉन्ग!

  पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने जबसे घोषणा की है, तब से हर …