अनुराग ठाकुर का दावा- 300 सीटें जीतेगी बीजेपी, कहा-अमेरिका-यूरोप के मुकाबले भारत में महंगाई नियंत्रित

द ब्लाट न्यूज़ केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार 2024 में भी जीतकर सत्ता बरकरार रखेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी हम 300 से अधिक सीटें जीतेंगे। खेल मंत्री का कहना है कि भाजपा समाज के सशक्तिकरण विश्वास करती है न कि तुष्टिकरण में।

 

 

केंद्र सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं
केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल साल पूरे होने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की। ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने जरूरतमंदों को 3.5 करोड़ घर दिए हैं। हमने 11.72 शौचालय पूरे देश में बनवाए। 9.6 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए। 60 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त इलाज तो 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको दिया, फिर चाहे वह भाजपा शासित राज्य हों या फिर गैर भाजपा शासित राज्य। हमने पूरे देश में योजनाओं को लागू किया। हमने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया। अनुराग ठाकुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उनका कहना है कि 2014 से पहले कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना लिया था। लेकिन भाजपा ने नौ सालों में सिर्फ विकास किए। कल्याणकारी योजनाएं लागू की। आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे बुनियादी संस्थाओं का निर्माण करवाया। हमारी सरकार सिर्फ जनता की सेवा करने में विश्वास करती है। लेकिन विपक्ष सिर्फ राजनीति में विश्वास करता है। इसलिए हमें पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं कि हम एक बार फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता और जनता की सेवा बरकरार रखेंगे।
कांग्रेस पर किया हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले नियमित घोटाले उजागर होते थे। कांग्रेस ने गरीबी हटाने के लिए नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटाई। हमारी सरकार ने 27 प्रतिशत लोगों को गरीबी से उबारा है। हमने गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित कर उनका सम्मान किया। आज हर भारतीय को लगता है कि नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार उनकी अपनी सरकार है।
दुनिया से बेहतर स्थिति में भारत

मंत्री ठाकुर ने मल्लिकार्जुन खरगे के उस दावे को भी सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई बढ़ गई है। ठाकुर ने कहा कि अगर महंगाई है तो आंकड़े लाएं और उसे स्पष्ट करें। ठाकुर ने बताया कि आज भारत में महंगाई की स्थिति अमेरिका और यूरोपीय देशों सहित तमाम विकसित देशों से बेहतर है। विश्व में जब कोई संकट नहीं था तब उस दौरान कांग्रेस शासन में 12 से 14 प्रतिशत महंगाई थी। कांग्रेस को पहले अपनी सरकार के आंकड़े देखना चाहिए।

Check Also

लोकसभा चुनाव : अहसास वोटर की ताकत का

चुनाव आयोग की तमाम कोशिशों के बावजूद अभी भी 33 फीसद वोटर घरों से निकलते …