दस निकायों में 10 चेयरमैन व 153 सभासद लेंगे शपथ

THE BLAT NEWS:

दस निकायों में 10 चेयरमैन व 153 सभासद लेंगे शपथबस्ती। नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार को 11 बजे कचहरी स्थित अटलबिहारी आडिटोरियम में होगा। एसडीएम सदर विनोद कुमार पाण्डेय पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन नेहा वर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रांगण को सजाया सवांरा गया है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष और उनके पति अंकुर वर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय की भी साफ-सफाई हो रही है।

गायघाट में पहले अध्यक्ष और बोर्ड के लिए इंतजार खत्म;
नवसृजित गायघाट नगर पंचायत वासियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। शनिवार को नगर पंचायत गायघाट को पहला अध्यक्ष और बोर्ड मिल जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने पूरे इंतजामात को अंतिम रूप दे दिया है। गायघाट स्थित एकता मैरेज हॉल में शनिवार को दिन में एक बजे  शपथ ग्रहण होगा। करीब डेढ़ साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। पहले अध्यक्ष के साथ सभी 10 वार्डों के सदस्य भी शपथ लेंगे। दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा। एसडीएम सदर ही को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भी शपथ ग्रहण कराएंगे, इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सभी सदस्यों को सदस्य पद के लिए शपथ ग्रहण कराएंगे।

नवसृजित नगर बाजार पंचायत में खुशी;
नवसृजित नगर पंचायत नगर बाजार की प्रथम अध्यक्ष नीलम सिंह राना और सभी वार्डों के सदस्य शुक्रवार को दिन में पौने एक बजे शपथ ग्रहण करेंगे। एसडीएम सदर अटलबिहारी आडिटोरियम परिसर में शपथ ग्रहण कराएंगे। यह जानकारी ईओ ने दी। यहां भी पहले चेयरमैन शपथ लेंगी फिर उसके बाद वह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगी।

गनेशपुर में पहले अध्यक्ष और बोर्ड के लिए इंतजार खत्म;
नगर पंचायत वासियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो चुकी हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत को पहला अध्यक्ष और बोर्ड मिल जाएगा। इसके लिए तहसील प्रशासन ने पूरे इंतजामात को अंतिम रूप दे दिया है। अटलबिहारी आडिटोरियम परिसर में ही दिन में साढ़े 12 बजे शपथ ग्रहण होगा। गनेशपुर नगर पंचायत पूर्ण रूप से अपने अस्तित्व में नहीं है। जबकि करीब डेढ़ साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। पहले अध्यक्ष के साथ सभी वार्डों के सदस्य भी शपथ लेंगे। दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण शुरू होगा। एसडीएम सदर अध्यक्ष पद के लिए शपथ ग्रहण कराएंगे, इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सभी सदस्यों को सदस्य पद के लिए शपथ ग्रहण कराएंगे।

नवसृजित मुंडेरवा नगर पंचायत में इंतजार;
बनकटी। नवसृजित नगर पंचायत मुंडेरवा की प्रथम अध्यक्ष और सभी वार्डों के सदस्य शुक्रवार कोअपरान्ह तीन बजे शपथ ग्रहण करेंगे। एसडीएम सदर ही कचहरी स्थित अटलबिहारी आडिटोरियम परिसर में शपथ ग्रहण कराएंगे। गुरुवार को यह जानकारी ईओ ने दी।

-बनकटी में दूसरी बार शपथ लेगा नवनिर्वाचित बोर्ड;
नगर पंचायत बनकटी में दूसरी शनिवार को नव निर्वाचित नगर पंचायत बोर्ड शनिवार को शपथ लेगा यहां का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सीडीए एकेडमी मथौली,बनकटी में 27 मई को दिन में 11 बजे से होगा। यहां पर नपं चेयरमैन को एसडीएम सदर विनोद कुमार पाण्डेय शपथ दिलाएंगे।

हर्रैया, बभनान व कप्तानगंज में शपथ ग्रहण आज;
हर्रैया। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को दिन में 11 बजे नगर पंचायत कप्तानगंज, 12.30 पर नपं बभनान और सायं चार बजे नगर पंचायत हर्रैया के चेयरमैन व सदस्य शपथ लेंगे। चेयरमैन के शपथ के तुरंत बाद ही शेड्यूल के मुताबिक तीनों नगर पंचायत के सभी वार्डों के सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। हर्रैया तहसील प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। यहां पर तीनो नवनिर्वाचित चेयरमैन को एसडीएम हर्रैया गुलाब चन्द्र पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद सभी सदस्य भी शपथ लेंगे।

रुधौली तहसील परिसर में शपथ आज;
रुधौली। स्थानीय नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन व सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुक्रवार को दिन में 11 बजे से आयोजित किया गया है। एसडीएम रुधौली अतुल आनंद नगर पंचायत चेयरमैन को शपथ दिलाएंगे बाद में नवनिर्वाचित सदस्यों को नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

Check Also

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने गो दुग्ध से किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर । प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, …