अलीगढ़:14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हुई हत्या, कब्र खोदकर निकाली लाश, PM रिपोर्ट से होगा खुलासा

द ब्लाट न्यूज़ अलीगढ़ के एक गांव में 14 वर्षीय मृतक लड़की के इकलौते मुस्लिम परिवार ने रेप के बाद बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जहां 3 दिन पहले एक 14 वर्षीय लड़की की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी हुई मिली थी।आरोप है कि इकलौते मुस्लिम परिवार के लोगों ने गांव के लोगों के दबाव में आकर 14 वर्षीय लड़की के शव को कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया था। इसी दौरान गांव के इकलौते मुस्लिम परिवार को जानकारी मिली कि उनकी बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत नहीं हुई? बल्कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है।

 

 

बेटी की रेप के बाद हत्या की खबर मिलते ही परिजनों ने अपनी बेटी की लाश को जमीन से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए एक प्रार्थना पत्र डीएम को दिया।डीएम ने पुलिस को मृतक लड़की के कब्रिस्तान में दफनाए गए शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम कराए जाने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्रिस्तान पहुंची और कब्र को खुदवाकर लड़की की लाश को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट के बाद ही लड़की के मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

आपको बता दें कि जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के तुरीबबली गांव में 3 दिन पहले ग्रामीणों के बीच उस वक्त अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई थी। जब गांव के अंदर इकलौते मुस्लिम परिवार की 14 वर्षीय बेटी की लाश घर के अंदर फांसी के फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी हुई मिली थी। बताया जा रहा है कि घर के ऊपरी मंजिल पर सो रही बहन सुबह उठकर जब नीचे के कमरे में दाखिल हुई तो नीचे के कमरे में सो रही उसकी 14 वर्षीय बहन की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बहन की लाश को फांसी के फंदे पर लटकी हुई देख उसकी चीख निकल गई। चीख निकलने की आवाज सुनते ही परिजनों समेत पड़ोसियों का जमावड़ा मौके पर लग गया।ओर मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों की मदद से फांसी के फंदे पर लटकी लड़की की लाश को जमीन पर उतारा। परिजनों ने उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना रिश्तेदारों को दी गई। सूचना पर रिश्तेदार और गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों के द्वारा गांव के अंदर रह रहे इकलौते मुस्लिम परिवार पर दबाव बनाते हुए कहा कि इस लड़की की लाश को जल्द से जल्द कब्रिस्तान में ले जाकर दफन कर दो। ग्रामीणों के द्वारा लगातार बनाए गए दबाव के चलते उन्होंने इसी डर से अपनी 14 वर्षीय मृतक लड़की के शव को पुलिस को बिना सूचना दिए कब्रिस्तान के अंदर ले जाकर आनन-फानन में दफन कर दिया था। जिसके बाद लड़की के शव को कब्रिस्तान में दफनाने वाले लोगों के द्वारा उन्हें बताया गया कि लड़की के शरीर पर चोट और खरौच सहित नीले निशान पड़े हुए थे और शव दफनाने से पहले बार-बार हो रही ब्लीडिंग के चलते 3 बार उसके कफन के कपड़े बदले गए। उनकी बेटी के शरीर से निकल रही ब्लडिंग को देखने से उन्हें लग रहा था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत नहीं बल्कि रेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। बेटी के साथ रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताए जाने पर पीड़ित परिवार के लोगों ने समाजसेवी महिला मोनिका थापर से संपर्क कर पूरा घटनाक्रम बताया गया।

वहीं इस मामले पर समाजसेवी महिला मोनिका थापर का कहना है कि मृतक लड़की के परिवार के लोगों द्वारा उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी की घर के अंदर फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई थी। जिसके चलते उन्होंने समझा की लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटनाक्रम जानने के बाद उन्होंने मृतिका के परिजनों के साथ मिलकर लड़की का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था।इस दौरान मामले की जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि इकलौते मुस्लिम परिवार के लोगों ने गांव वालों के दबाव में आकर डर के चलते लड़की के शव को दफना दिया था। इसके बाद डीएम के आदेश पर लड़की के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की की लाश को देखने से प्रतीत हुआ कि उसके साथ पहले रेप किया गया और उसकी हत्या की गई। जिसके चलते परिजनों ने बेटी की रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई। गांव वालों के द्वारा बताया गया है कि लड़की को दफनाने से पहले 3 बार उसके कफन को बदला गया था। क्योंकि उसकी ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। शव को कब्रिस्तान में दफनाने के बाद मृतक लड़की के परिजनों को शव दफनाने वाले लोगों द्वारा बताया गया कि बेटी के शरीर से निकल रही बिल्डग को देखने से लग रहा था कि उसकी रेप के बाद हत्या की गई है।

बहन की मौत की सूचना पर बिहार से अपने घर वापस अलीगढ़ पहुंचे मृतक लड़की के भाई शाहरुख का कहना है कि बहन की मौत की खबर सुनते ही वह 3 दिन बाद बिहार से अपने घर पहुंचा था। जहां बहन की मौत को लेकर परिजनों से पूछा तो पता चला कि घटना वाले दिन उसके पिता प्लॉट पर और दो भाई और एक बहन घर की उपरी मंजिल पर सो रहे थे। जबकि दो बहने नीचे सो रही थी। सुबह जब उसकी एक बहन उपरी मंजिल से नीचे के कमरे में दाखिल हुई तो नीचे के कमरे में सो रही उसकी एक 14 वर्षीय बहन की लाश कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। बहन की मौत की सूचना पर रिश्तेदार और गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए इसके बाद ग्रामीणों ने दबाव बनाते हुए कहा कि इस लड़की की लाश को जल्दी दफना दो, जिसके बाद गांव वालों के दबाव में आकर डर के चलते उन्होंने मृतक बहन की लाश को कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया था। आरोप है कि बहन को दफनाने से पहले जब उसको स्नान कराया जा रहा था। तो उसके शरीर पर चोट, खरोच ओर नील के निशान मौजूद थे। बहन के शरीर पर मिले इन्हीं निशानों के चलते उन्हें शक है कि उसकी बहन की रेप के बाद हत्या की गई।

सीओ इगलास विशाल चौधरी का कहना है कि थाना इगलास क्षेत्र के गांव तुरीबबली में 3 दिन पहले एक लड़की की मौत हो गई थी। ओर मृतक लड़की के परिजनों ने शव को दफना दिया था। जिसके बाद परिजनों ने 14 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को दिया था। पुलिस ने डीएम के आदेश पर 3 दिन पहले कब्रिस्तान में दफनाई गई लड़की की लाश को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए जांच में जुटी हुई।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …