राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन 

THE BLAT NEWS:

प्रयागराज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के तत्वाधान में जनपद न्यायालय इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आज जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार इलाहाबाद संतोष राय द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।
Image result for राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन 
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल  192554 वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद के द्वारा 08 सिविल वाद निस्तारित किए गए। फौजदारी के कुल 4009 वादों का निस्तारण किया गया। पारिवारिक न्यायालय द्वारा कुल 108 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण पीठासीन अधिकारी बुद्धीसागर मिश्रा के द्वारा 51 वादों का निस्तारण किया गया। विकास श्रीवास्तव अपर जनपद न्यायाधीश ईसी एक्ट  के द्वारा विद्युत के 212 मामलों का निस्तारण किया गया। दिनेश कुमार गौतम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 1137 वाद, अमित कुमार अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या -7 के द्वारा 1405 वाद, श्रीमती दीक्षा श्री वर्चुअल कोर्ट ट्रैफिक के द्वारा 13482 प्री लिटिगेशन वाद निस्तारित किए गए। राजस्व न्यायालय के द्वारा कुल 131582 वादों का निस्तारण किया गया।  बैंक के प्री लिटिगेशन के 1464 मामले निस्तारित किए गए।  रविकांत द्वितीय नोडल अधिकारी/ एडीजे लोक अदालत के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। यह जानकारी सुभाष चंद्र मौर्य सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गई।

Check Also

CM योगी और उपमुख्यमंत्रियों ने त्रिवेणी संगम में लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव …