सीएम को काले झंडे दिखाने के प्रयास में कांग्रेसी गिरफ्तार

THE BLAT NEWS;

सागर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सागर आगमन पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को पुलिस ने सख्ती के साथ रोका। प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्यमंत्री के सागर के आगमन का कार्यक्रम तैयार होने के साथ ही कांग्रेस ने पहले ही विरोध-प्रदर्शन की रणनीति तैयार कर ली थी।Image result for शिवराज सिंह चौहान

इसके साथ ही पुलिस व प्रशासन ने इसे असफल् बनाने की योजना इसी के चलते प्रदर्शन के पहले कई नेताओं को पुलिस व प्रशासन ने नजरबंद कर दिया था। कई पदाधिाकरी और कार्यकर्ता चकमा देकर धरना स्थल पर पहुंच गए। जहां दोपहर एक बजे से विरोध शुरु हो गया था। वहीं पुलिस भी धरना प्रदर्शन स्थल पहुंची और कार्यकर्ताओं को रोका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने मुख्यमंत्री सहित भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर सभी मिलकर सागर की जनता को विकास के नाम पर धोखा दे रहे हैं।

Check Also

मध्यप्रदेश: PM मोदी आज पिपरिया में जनसभा को करेंगे संबोधित

पिपरिया (नर्मदापुरम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में चुनावी सभा …