लोगों में बने हुए हैं अस्थमा से जुड़े ये प्रमुख भ्रम, जानिए इनकी सच्चाई

THE BLAT NEWS:

अस्थमा से दुनियाभर में हर साल करीब 2.5 लाख लोगों की मौत होती है और इसका प्रमुख कारण इलाज में अनेदेखी करना और झूठी धारणाएं पालना है। दरअसल, अस्थमा को लेकर लोगों में कई ऐसी धारणाएं या भ्रम हैं, जो बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है या फिर शरीर को इसकी चपेट में लाने का कारण बन सकती हैं। आइए आज अस्थमा से जुड़े कुछ सामान्य भ्रम और उनकी सच्चाई जानते हैं।
भ्रम- इनहेलर्स और नेबुलाइजर्स से ज्यादा अच्छी हैं दवाइयां;
यह सिर्फ एक भ्रम से ज्यादा कुछ नहीं है कि इनहेलर्स और नेबुलाइजर्स से ज्यादा अच्छी दवाइयां हैं। इनहेलर को बहुत कम खुराक में लिया जाता है और इसके कम दुष्प्रभाव होते हैं। यह लंबे समय तक उपयोग के लिए सुरक्षित है, लेकिन कई अस्थमा रोगी आज इनहेलर्स की तुलना में दवाइयां लेना ज्यादा सही समझते हैं। यह काफी हद तक अज्ञानता और इनहेलर्स के उचित उपयोग के बारे में जानकारी की कमी के कारण होता है।
भ्रम- अस्थमा को संतुलित आहार से ही नियंत्रित किया जा सकता है;
कई लोग मानते हैं कि अस्थमा को संतुलित आहार से ही नियंत्रित किया जा सकता है, जबकि इस बात की सच्चाई अलग ही है। इस बात का लगभग कोई चिकित्सकीय प्रमाण नहीं है कि आहार से अस्थमा का इलाज या नियंत्रण किया जा सकता है। संतुलित आहार रोगियों को उनकी स्वास्थ्य स्थितियों को बेहतर करने में मदद कर सकता है, लेकिन आहार से अस्थमा का उपचार उपचार होने के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले हैं।
भ्रम- बढ़ती उम्र के साथ कम होता जाता है अस्थमा;
आपका मानना भी यही है कि अस्थमा उम्र के साथ कम होता जाता है तो आप भ्रम के अलावा कुछ नहीं है। भले ही अस्थमा के लक्षण कम हो जाएं, लेकिन कुछ दिनों, महीनों या वर्षों के बाद गंभीर बीमारी के रूप में सामने आ सकते हैं। अस्थमा को डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित उपचार के जरिए बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है और जीवन के किसी भी चरण के दौरान बीमारी बढऩे से बचना महत्वपूर्ण है।
भ्रम- अस्थमा के रोगियों को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए;
यह अस्थमा से जुड़ा सबसे आम भ्रम है कि अस्थमा के रोगियों को एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए और शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए, जबकि डॉक्टर ऐसा न करने की सलाह देते हैं। एक्सरसाइज अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करती है, लेकिन अस्थमा के रोगियों को किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और अपनी क्षमतानुसार ही उनका अभ्यास करना चाहिए।

Check Also

मोबाइल पर लगातार घंटों बात करना पड़ सकता है भारी…..

मुरादाबाद। मोबाइल पर लगातार घंटों बात करना भारी पड़ सकता है। मोबाइल फोन पर लगातार …