दीपक जोशी के बाद और भी हैं लिस्ट में : अरुण यादव

THE BLAT NEWS:

इंदौर। इंदौर में गत दिवस कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यख अरुण यादव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश सह प्रभारी कुलदीप इंदौर सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। वहीं कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दीपक जोशी के बाद और भी नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के संकेत दिए। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार और खरगोन में हुए ताजा बस हादसे को लेकर परिवहन मंत्री पर निशाना साधा। दीपक जोशी को लेकर अरुण यादव ने कहा कि दीपक भाई मेरे पारिवारिक मित्र हैं। उनके पिता, पूरे देश ने जिन्हें संत की उपाधि दी है, इस प्रदेश की सरकार ने उस परिवार के लोगों को अनदेखी की है। उससे दुखी होकर भाई दीपक जोशी हमारी पार्टी में आए हैं। उनके आने से बहुत बड़ा फायदा कांग्रेस पार्टी को होगा। हम अब मध्यप्रदेश में उनका सम्मान पूर्ण रूप से स्वागत करेंगे और जो लोग लिस्ट में हैं जिनसे हमारी चर्चा हो रही है, वो जल्द ही आपके सामने आएंगे। अरुण यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का ऐसा कोई विभाग नहीं, जिसमें माफिया काम नहीं करता है। ऐसा ही हाल परिवहन विभाग का भी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पूरे देश का महत्वपूर्ण स्टेट है। हमने कुछ आंकड़े निकलवाए, जो ये स्पष्ट करते हैं कि ये मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार में देश में अव्वल है। पूरे देश में अगर हमारी बहन-बेटिया कहीं असुरिक्षत हैं, तो उसमें मध्यप्रदेश का नाम आता है। 2018 में जब हम सरकार में आए तो यह सब चीजें हमने कम करने का प्रयास किया था, जिससे इस मध्यप्रदेश के सभी वर्गों को लाभ और सुविधा मिले।

आपने देखा होगा कि मप्र में जब कमलनाथ जी की सरकार बनी थी, चाहे उसमें किसानों की बात हो, महिलाओं की सुरक्षा की बात हो, रोजगार दिलाने की बात हो ऐसे सभी क्षेत्रों में एक मजबूत काय्र योजना बनाई गई थी, जिसे हम पांच साल ेमें पूरा करना चाहते थे। लेकिन दुर्भाग्य से वो पांच साल नहीं मिले। जो मजबूत सरकार प्रदेश की जनता ने हमें बनाकर दी थी, वह हमारे हाथ से चली गई। मप्र में नारी सम्मान योजना का हर स्तर पर जाकर शुभारंभ करने का काम हो रहा है। इस योना के अंतर्गत हम अपनी बहनों को प्रतिमाह 1500 रुपए देने की घोषणा करते हैं, साथ ही 500 रुपए में घरेलू रसोई गैस की टंकी देंगे। आज गैस सिलेंडर आता है तो जब 1100 रुपये देने पड़ते हैं तो कितना चुभता है सब जानते हैं। ये योजना लेकर 2023 के चुनाव में जाने वाले हैं और ये योजना पूरे मध्यप्रदेश में लागू होगी। इसलिए आज का ये दिन चुना गया है। हमने एक फॉर्मेट प्रिंट कराया है। ये फॉर्म हम लोग ब्लॉक स्तर पर पहुंचाएंगे, ब्लॉक् से मंडलम और बूथ मेटियों के लोग उस फॉर्म को बहन-बेटियों से घर-घर जाकर भरवाएंगे और मजबूत डाटा कलेक्ट करने का काम आगामी दिनों में मप्र में करेंगे। शोभा ओझा ने नारी सम्मान योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश जो कि महिलाओं के मामले में हर गलत वजह से नंबर वन पर है, अगर एनसीआरबी की रिपोर्ट देखें तो महिलाओं पर अत्याचार में, कुपोषण आदि के मामलों में मध्यप्रदेश आगे है। 2018 में जब हमारा वचन पत्र बना था, उसमें भी हमने कथन दिया था कि महिला सुरक्षा हमारे लिए बहुत मायने रखती है। मप्र की महिलाएं सुरक्षित रहें, आर्थिक रूप से सशक्त रहें, इस ओर हम वचनबद्ध हैं। इसके चलते ही 2018 में कमलनाथ जी सीएम बनने के बाद पुलिस मुख्यालय गए, तब उन्होंने कहा था कि मैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर जीरो टॉलरेंस रहूंगा। जिसका परिणाम भी हमें देखने को मिला। संवेदनशीलता जब मुखिया में होती है तो प्रशासन में होती है और जनता को सुरक्षा मिलती है।

Check Also

जानें,मध्य प्रदेश चुनाव की 10 बड़ी बातें

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर शुक्रवार (19 अप्रैल) को पहले …