अलीगढ़: कोरमा बनाते वक्त सिलेंडर में लगी आग, दहेज का सामान जलकर राख, 3 बेजुबान पालतू तोतों की गई जान

द ब्लाट न्यूज़ थाना बन्नादेवी क्षेत्र के रसलगंज इलाके के धोबी वाली गली में एक बड़ा हादसा उस वक्त सामने आया है। जब एक लड़की की 20 मई को बारात आने के चलते घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान लड़के पक्ष के लोग शादी की तैयारियों को लेकर लड़की पक्ष के घर आए हुए थे। जिसके चलते लड़की की बहन शाहीन रसोई घर में रिश्तेदारों के लिए रसोई घर में गैस पर कोरमा तैयार कर रही थी।

 

 

रसोई घर में गैस पर कोरमा तैयार करते हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के पाइप में अचानक लीकेज होने से आग लग गई। जिसके चलते रिश्तेदारों के लिए कोरमा बना रही शाहीन एलपीजी सिलेंडर में अचानक लगी आग में झुलस गई और 3 बेजुबान तोतों की आग लगने से जान चली गई। जिससे घर के अंदर अफरा-तफरी चीख-पुकार मच गई, और देखते ही देखते घर के अंदर रखा दहेज का सभी सामान जलकर आग में स्वाहा हो गया ओर लोगों ने घर से बाहर निकल कर अपने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई। इस दौरान आग में झुलसी महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।तो वही एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना पर पुलिस सहित फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने सिलेंडर में लगी आग पर काबू पा लिया।हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस मामले की जानकारी करते हुए तफ्तीश में जुटी हुई है।

वही आपको बता दें कि कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र के रसाल गंज धोबी वाली गली निवासी लड़की फरहाना सिराज की शादी पीलीभीत जिले के पुरानी तहसील क्षेत्र के पक्की सराय निवासी युवक मोहम्मद हनीफ के साथ तय की थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से शादी की तारीख 20 मई निहित की गई थी। जिसको लेकर दोनों घरों में शादी की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही थी। इसी दौरान शादी की तैयारियों को लेकर लड़के पक्ष के लोग पीलीभीत से लड़की पक्ष के घर अलीगढ़ आए हुए थे। जिसके चलते लड़की की बहन शाहीन रिश्तेदारों के लिए घर के अंदर रसोई घर में कोरमा बना रही थी। उसी दौरान अचानक एलपीजी गैस सिलेंडर के पाइप में आग लग गई।

वही इस हादसे के बाद हाथों में मेहंदी रचा कर कुछ दिन बाद दुल्हन बनने जा रही लड़की फरहाना सिराज का कहना है कि 20 मई को उसकी बारात आनी थी और आज उसकी शादी की तारीख जा रही थी। जिसको लेकर घर में मेहमान आए हुए थे। जिसके चलते मेहमानों के लिए घर के अंदर रसोई घर में उसकी बहन के द्वारा खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में अचानक ही आग लग गई और देखते ही देखते गैस सिलेंडर ने घर में रखा अन्य सामान को जलाकर रख कर दिया। घर के अंदर अचानक एलपीजी सिलेंडर में लगी आग को देख घर में मौजूद रिश्तेदारों सहित परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई जिसके बाद घर में मौजूद सभी लोगों ने घर से बाहर भागकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। परिवार के लोगों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और एलपीजी सिलेंडर में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा दमकल विभाग को हादसे की जानकारी दी गई। जिसके उपरांत दमकल विभाग मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक उसके अरमान जलकर राख हो चुके थे। जबकि दहेज का सभी सामान आग में जलकर राख हो गया। वही युवती के चाचा नसीम बताया कि की लड़की का परिवार बहुत ही गरीब परिवार है दो छोटे भाई हैं और 6 बहने हैं लड़कियां सिलाई बुनाई करके अपने परिवार का पालन पोषण करती हैं। जबकि पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी थी। लड़कियों ने अपनी मेहनत से कुछ दान दहेज शादी के लिए इकट्ठा किया हुआ था। गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके कारण घर में रखा दहेज व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वही घर में पल रहे 3 मासूम पक्षी तोते जिनको अपने जान गवानी पड़ी और आग में जल गए। जिससे 3 तोतों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में रोना पीटना मचा हुआ है।जबकि स्थानीय लोग लड़की पक्ष के लोगों को सहानुभूति देने में लगे हुए हैं।

वहीं एलपीजी गैस सिलेंडर की आग में झुलसी महिला शाहीन का कहना है कि 20 मई को उसकी छोटी बहन की बारात आनी थी। जिसके चलते शादी की तारीख लेने के लिए लड़के पक्ष के लोग उनके घर आए हुए थे। इस दौरान वह रिश्तेदारों के लिए रसोई घर में खाने के लिए कोरमा तैयार कर रही थी। तभी एलपीजी गैस सिलेंडर के पाइप में अचानक लीकेज होने के चलते आग लग गई। जिसके चलते कोरमा बनाते वक्त अचानक एलपीजी सिलेंडर में लगी आग में झुलस गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों द्वारा उसको उपचार के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …