कांग्रेस में जोर पकड़ रही है नोमान अहमद की माता रोशन जहां को प्रत्याशी घोषित करने की मांग

THE BLAT NEWS:

बस्ती । नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर अभी तक उहापोह का माहौल है। नोमान अहमद की माता रोशन जहां  को 27 अप्रैल की शाम 3 बजे तक पर्चा वापसी से पूर्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वृजलाल खाबरी के पैड पर आर.ओ. को अधिकृत करने का पत्र दिये जाने की मांग जोर पकड़ रही है। चर्चा जारी है कि कांग्रेस प्रत्याशी का टिकट आखिरी क्षणों तक बदलेगा या स्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। इस बीच  कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शहर चेयरमैन सलाहुद्दीन ‘अच्छे भाई ने चेतावनी दिया है कि यदि नोमान अहमद की माता रोशन जहा को पार्टी ने सिम्बल न सौंपा तो कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामूहिक रूप से त्याग पत्र दे देंगे।

प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से सलाहुद्दीन ‘अच्छे भाई ने कहा कि नोमान अहमद ने पार्टी की मजबूती के लिये लगातार कार्य किया और पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के साथ ही पार्टी कार्यक्रमोें में सक्रिय भागीदारी करते हैं। उनकी माता रोशन जहा के स्थान पर दूसरे जिले की महिला को प्रत्याशी बनाना स्वीकार्य नहीं है।
ज्ञात रहे कि इसके पूर्व कांग्रेस विधि विभाग के जिलाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव,  एनएसयूआई शहर अध्यक्ष फरमान अहमद, सेवा दल के शहर अध्यक्ष विश्वास श्रीवास्तव ‘सोनू लाला’ ने अनेक कार्यकर्ताओं के साथ पद एवं पार्टी से  त्याग पत्र दे चुके हैं।उनकी भी मांग है कि रोशन जहां माता नोमान अहमद को नगर पालिका परिषद बस्ती से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाय। अब निगाहें प्रदेश अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हैं कि आखिरी क्षणों में मौका किसे मिलता है।

Check Also

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री ने गो दुग्ध से किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर । प्राचीन मानसरोवर मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवाधिदेव महादेव को बेल पत्र, …