अलीगढ़: BJP की बढ़ी मुश्किल, UP उद्योग व्यापार मंडल की मांग मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय को भाजपा से बनाया जाए महापौर प्रत्याशी

द ब्लाट न्यूज़ उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद वोटिंग की तारीख की भी निर्धारित कर दी गई है। इसी कड़ी में अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी की महापौर की टिकट को लेकर लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। सामान्य सीट घोषित किए जाने बाद अलग-अलग समाज के लोग मेयर टिकट को लेकर अपनी अपनी दावेदारी पेश कर ताल ठोक रहे हैं।

 

 

इसके साथ ही भाजपा की तरफ से मेयर पद के लिए टिकट नहीं दिए जाने पर अलग-अलग समाज के लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों के द्वारा महापौर उम्मीदवार की टिकट मांगे जाने के बाद भाजपा की मुश्किलों की में एक कील ओर ठोक दी है। व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित की गई बैठक में अलीगढ़ से मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय को भाजपा से महापौर प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है।इसके साथ ही व्यापार मंडल के मुस्लिम पदाधिकारी ने कहा कि मास्टर ओमप्रकाश के साथ मुस्लिम समाज के लोग बडी तादात में जुड़े हुए हैं,ओर जो मुसलमान ये कहते हैं कि भाजपा मुसलमानों को टिकट नहीं देंगा,ऐसे में अगर बीजेपी मास्टर ओमप्रकाश को महापौर की टिकट देती है तो उन्हें बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज का वोट हासिल होगा।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल(मिश्रा गुट) के पदाधिकारियों के द्वारा अलीगढ़ मेयर की सीट को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा आयोजित की गई इस बैठक के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा से महापौर के टिकट वरिष्ठ व्यापारी नेता ओमप्रकाश मास्टर को दिए जाने की मांग की है। तो वही आपको बता दें कि 2 दिन पहले करीब एक दर्जन संगठनों के लोगों द्वारा डॉ विभव वार्ष्णेय के समर्थन में एक बैठक आयोजित करते हुए मेयर पद का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की गई थी। वहीं अलग अलग संगठन और कई समाज के लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी से अपने अपने समाज को मेयर पद का प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी के मुश्किलें कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में पार्टी के कद्दावर नेता अपने-अपने चहेतों को टिकट दिलाने पर अड़े हुए हैं।इसी कड़ी में उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा की मुश्किलों को और बढ़ाते हुए भाजपा से महापौर के टिकट वरिष्ठ व्यापारी नेता ओमप्रकाश मास्टर को दिए जाने की अडींग मांग की है।

इसके साथ ही उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने कहा कि की व्यापारी नेता मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय 1982 से व्यापारियों एव जनमानस की समस्यों को उठाते आ रहे है।वर्तमान मे व्यापार मंड़ल के महानगर अध्यक्ष भी है। कहा कि मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय बहुत ही मिलनसार,एव लोकप्रिय व्यापारी नेता है,वो एक कुशल नेतृत्व की भी क्षमता रखते है। अगर भाजपा व्यापारी नेता मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय को टिकट देती है तो अलीगढ़ महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने में भरपूर प्रयत्न करेंगे एव शहर की तरक्की एक नया आयाम कायम करेगी ।कहा कि मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय के साथ हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्मों के व्यापारी और लोग जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही मास्टर ओमप्रकाश हमेशा जाति धर्म देखे बिना सभी की निस्वार्थ मदद करने को 24 घंटे तैयार रहते है।

Check Also

प्राचीन मंदिर में श्री राम दरबार की प्रतिमाएं असामाजिक तत्वों ने की क्षतिग्रस्त,श्रद्धालुओं में फैला आक्रोश

अलीगढ़, ब्यूरो।  थाना हरदुआगंज क्षेत्र के भुड़ासी गांव के प्राचीन पथवारी मंदिर में घुसकर तीसरी …