कानपुर देहात में विशाल रैली में दिखा सर्व समाज का साथ

सिकंदरा,कानपुर देहात {संवाददाता}। राजपुर नगर पंचायत में रविवार को दिनेश चंद्र मिश्रा की अगुवाई में अध्यक्ष पद के लिए दिखाई अपनी ताकत नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी होते ही सभी प्रत्याशियों ने अपने दावेदारी का दम दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा राजपुर को नवोदित नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद यूं तो कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।वही प्रमुख रूप से अंशु त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा व ताशु ठाकुर के नाम चर्चाओं में सामने आ रहे हैं।

जहां आज प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रहे वर्तमान प्रधान संघ के प्रदेश सचिव व करीब 3 वार ग्राम प्रधान पद पर आसीन रह चुके क्षेत्रीय जनता के चाहिते कहे जाने वाले दिनेश मिश्र द्वारा क्षेत्र के मडियापुर से सर्व समाज की रहनुमाई में राजपुर तक जन सैलाब रैली निकालते हुए जय श्रीराम ब राष्ट्रीय गीतों की धुन से सम्पूर्ण कसवा को गुंजायमान कर दिया।वही रैली के दौरान हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दिनिश मिश्र का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

रैली के दौरान भावी प्रत्याशी दिनेश मिश्र ने कहा कि रैली रैली में उमड़े जनसैलाब को देखते हुए अन्य प्रत्याशियों के होश फाख्ता हो गए हैं।जो जनता की लगातार 30 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं। जो रात दिन जनसेवा में कार्यरत रहते हैं और आगे भी बने रहेंगे।

Check Also

Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में किया कैद, ज़रूरी काम से सिर ढक कर निकले लोग

•सोमवार को कानपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया   कानपुर, संवाददाता। अप्रैल …