THE BLAT NEWS:
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में वन रक्षक भर्ती की दौड़ में एक अभ्यर्थी ने अति आत्मविश्वास में कछुए-खरगोश के दौड़ वाली कहानी को चरितार्थ कर दिया। अब से आगे रहने के बाद कुछ पल के आराम के चलते उसे भर्ती प्रक्रिया से बाहर होना पड़ा। जानकारी के अनुसार खंडवा वन संभाग में 38 वनरक्षक के पदों के लिए सिविल लाइन स्थित केंद्रीय विद्यालय के समाने सुबह छह बजे पैदल चाल शुरु कराई गई। अनुसूचित जनजाति वर्ग के युकवों के लिए इस भर्ती परीक्षा में विभिन्न जिलों के 63 युवक शामिल हुए थे।
इस परीक्षा में ग्वालियर निवासी अभ्यार्थी पहाड़ सिंह के साथ पंचतंत्र की कहानी खरगोश-कछुए की दौड़ वाली कहानी चरितार्थ हो गई। चार घंटे में 25 किलोमीटर का सफर तय करने की प्रतियोगिता में पहाड़ सिंह ने पैदल चाल के बजाए दौड़ कर 80 प्रतिशत सफर पूरा कर लिया। अन्य अभ्यर्थियां से काफी आगे निकल आया। इसकी वजह यह भी रही कि वह सेना भर्ती के लिए पहले से तैयारी कर रहा था। सबसे आगे निकलने के बाद उसने सोचा कि थोड़ा आराम कर लेते हैं। इस बीच उसे नींद आग ई और वह भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गया।
The Blat Hindi News & Information Website