कार्यकर्ताओं ने कैडिल मार्च निकाल‌ किया विरोध प्रदर्शन

the blat news:

कुशीनगर। भाजपा की तानाशाह सरकार द्वारा शुक्रवार को सांसद राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने ‌‌‌‌‌‌‌पर पडरौना विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेसियों नगर के गांधी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।कांग्रेसी नेता मोहम्मद जहीरूद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पड़रौना नगर के सुभाष चौक से कठकुइयां मोड़ तक कैंडल मार्च कर के विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिद कुरैशी नगर अध्यक्ष अनिल यादव वसीयुल्लाह , फैयाज सुलतान,महफूज,अरमान,राजा, खुशबुद्दिन अली,जमाल कुरैशी, जाहिद कुरैशी, अब्दुलरहमान,नौशाद,मंटू प्रजापति सुरज चौरसिया कन्हैया यादव आदि लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मोहम्मद जहिरूद्दीन ने कहा मोदी सरकार अदानी को बचाने के लिए लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है।
जनता के हक की लड़ाई लड़ते हुए देश को बचाने के लिए राहुल गांधी ने सदन में आवाज उठाते रहे हैं। उनकी आवाज को दबाने के लिए इस सरकार का तानाशाही रवैया सामने आया है। और आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कराई गई है। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली बार ऐसा हुआ है कि सरकार पूरी तरह तानाशाह बनकर सरकार के खिलाफ उठने वाली आवाज को कुचल रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाना है क्योंकि राहुल गांधी सभी भारतीयों की आवाज है और यह आवाज बंद नहीं होनी चाहिए। सदन में नहीं तो सड़क पर यह आवाज उठेगी। अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष जाहिद कुरैशी ने कहा कि सरकार लाख कोशिश कर ले लेकिन अडानी के कुकर्मो को छिपा नहीं पाएगी जनता समझ गई है और आने वाले समय में इनके अहंकार को जनता तोड देगी। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र के हत्यारे मुर्दाबाद के नारों के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ कैंडल मार्च करते हुए महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास पहुंचे और वहां सांकेतिक विरोध किया।

Check Also

कानपुर में जलती होलिका में ऑटो सहित चालक घुसा

कानपुर, ब्यूरो। रंगों के त्यौहार के साथ शहर में खुशियों की लहर दिखी ही साथ …