वार्डो में भाजपा ने मनाया होली मिलन समारोह

THE BLAT NEWS:

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के द्वारा शहर दक्षिणी विधानसभा के शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृष्णानगर शक्ति केंद्र में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण पढ़ा और कहा की देश की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर संसद सत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बहु उपयोगी है। उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कार्य करेगा।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मुट्ठीगंज प्रथम के शक्ति केंद्र में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का भाषण पढ़ते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की ओर अपना कदम बढ़ा चुका है। उन्होंने बताया कि शहर दक्षिणी विधानसभा में 28 शक्ति केंद्रों पर संगोष्ठी का और वार्ड नंबर 41 भारद्वाज नगर सहितवर्षों  में होली मिलन का  आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।इस अवसर पर मनोज मिश्रा, अजय अग्रहरि, रणविजय सिंह,सुशील जैन, उज्जवल जैन, प्रीतम सिंह, दलजीत सिंह, इम्तियाज अली, रेहाना खातून, फैजान अहमद, जीशान अहमद, मुस्तफा टींकी, अभिषेक जैन बबलू जैन ,आरके जैन, नीरज केसरवानी, श्याम निषाद,शत्रुघ्न जायसवाल, लव कुश केसरवानी, और वार्ड एवं शक्ति केंद्रों के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

एक्शनएड ने किशोरियों संग मनाई बाबा साहेब की जयंती

 प्रयागराज : प्रयागराज बहादुरपुर ब्लॉक के वारी ग्राम के पंचायत भवन सभागार मे एक्शनएड एसोसिएशन …