13 मार्च का राशि फल….

The Blat News


            【–आज का पञ्चाङ्ग–】

 

दिनांक – 13 मार्च 2023

दिन = सोमवार

संवत् = 2079 (राक्षस नाम संवत्सर)

मास = चैत्र मास

पक्ष = कृष्ण पक्ष

तिथि = षष्ठी तिथि

नक्षत्र = अनुराधा नक्षत्र

योग = हर्षण योग

दिशाशूल – पूर्व दिशा

राहुकाल – प्रातः 7:30 से 9 बजे तक


 

                ( विशेष टिप )

• एक पात्र में दूध, चन्दन, पुष्प और अक्षत तथा बाद में जल डालकर सोमवार की सुबह बरगद के पेड़ की जड़ में डाल दें। आपका घर हमेशा धन-धान्य से भरा रहेगा।


मेष : कार्यो में रुकावट न आए इसके लिए आप हर कदम सोच समझ कर चलें। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं।

 

वृषभ : मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। विरोधी सक्रिय होंगे। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र बनेंगे। धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है।

 

मिथुन : पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। व्यपार में परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।

 

कर्क : अपने प्रोफेशन से आप न खुश हैं। समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

 

सिंह : अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

 

कन्या : हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। महत्वपूर्ण अनुबंध आज हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहेंगे। समय पर कार्य करना सीखें।

 

तुला: समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिवारजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से सम्बंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

 

वृश्चिक: दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ न करने का मन होगा। जरूरी कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करें। लेनदेन में सावधानी रखें। पुराने मित्रों से भेट होगी। निवेश से लाभ संभव है।

 

धनु: कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराए की पहचान करा देगा। जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। वाहन सुख संभव। यात्रा हो सकती है।

 

मकर: आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझे उसके प्रति समर्पित रहे तो ही आप सफल होंगे। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

 

कुंभ: समय रहते कार्यो को पूर्ण करें। लंबे समय स्व भूमि संबंधी कार्य रुखा हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही कर रहे है। समय रहते कार्रवाई करे। अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

 

मीन: किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास होना चाहिए। हिम्मत से आगे बड़े सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

Check Also

28 जुलाई 2023 का राशि फल…..

• पढ़िए अपने अख़बार के दैनिक राशिफल में अपने राशियों के बारे में आखिर कैसा …