फरवरी में मार्च वाली गर्मी से मिलेगी राहत,राज्यों मे बारिश अलर्ट

THE BLAT NEWS:

नई दिल्ली। देश में मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। फरवरी महीना अपने अंतिम पड़ाव पर है। अभी होली का त्योहार आना भी बाकी है। लेकिन इससे पहले ही देश के कई राज्यों में मार्च जैसी गर्मी का लोगों का सामना करना पड़ा रहा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हर दिन इजाफा हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट ने राहत की का अनुमान लगाया है। आईएमडी के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, देश के कई राज्यों में आज से अगले तीन दिनों के लिए बारिश की संभावना दिख रही है। इसके साथ ही लोगों को तपती गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना हैImage result for फरवरी में मार्च वाली गर्मी से मिलेगी राहत, हिमाचल सहित कई राज्यों में आज से बारिश अलर्ट
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 21 फरवरी तक अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 20 फरवरी को कुछ जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की भी आशंका जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को इस दौरान घरों में रहने की सलाह दी है।आईएमडी ने यह भी कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 फरवरी को और उत्तरखंड में 21 फरवरी को कुछ जगहों पर आंधी-तूफान की संभावना है। इसके अलावा देश के उत्तर-पूर्व हिस्से यानी अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में 20 से 22 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इस साल फरवरी में दिल्ली का अधिकतम पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। दिल्ली में 17 फरवरी 2006 को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 21 फरवरी तक ये 14 डिग्री तक जा सकता है।आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि तापमान का राष्ट्रीयऔसत अपने पीछे कुछ छिपा भी रहा है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना औ महाराष्ट्र में गर्मी फरवरी से ही सितम बरपाने लगी है। 16 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार 1951 के बाद महाराष्ट्र गर्मी के मामले में पहले, तेलंगाना दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है।आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1951 की तुलना में देश के दस राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, ओडिशा और मिजोरम गर्मी के आगोश में हैं। इसी तरह पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और तमिलनाडु में 16 फरवरी को खत्म हुआ सप्ताह 1951 के बाद सबसे गर्म रहा है।

Check Also

Weather: दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार…

Weather: उत्तर पश्चिम भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान से …