पंचायत चुनाव में मिली सफलता के बाद बोले डिप्टी सीएम, यूपी में फिर भाजपा बनाएगी सरकार, जीतेंगे 300 सीटें

मुरादाबाद। यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की दावेदारी अभी से ठोक दी है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में भाजपा फिर सरकार बनाएंगी। प्रदेश में तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी। क्योंकि देश के लोग जानते हैं कि केवल नरेंद्र मोदी के हाथ में वह सुरक्षित है।

उन्होंने देश के बलिदानी सपूतों, होनहार पदक विजेता और आएएस टॉपर के नाम से अलग अलग सड़कों के निर्माण कराने को कहा। 
रविवार को मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ने मंडल के पांचों जिलों में छह अरब की सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रहीं हैं। जिसके लिए मोदी सरकार कै श्रेय जाता है। और मुख्यमंत्री योगी ने विकास योजनाओं के आगे का रास्ता तैयार किया। कहा कि पहले सड़कों का निर्माण कागजों में होता था। सड़कें गायब हो जाती थी पर सड़क बनती है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भ्रष्टाचार कायम था। सपा-बसपा में भर्तियां पैसे से हुईं पर अब भाजपा ने चार लाख भर्तियां हो चुकी है। भ्रष्टाचार की बात कहीं नहीं है। कांग्रेस में राजीव गांधी ने एक रुपये में 15 पैसे लोगों तक पहुंचने की बात कही थी पर 85 पैसा भी विकास पर खर्च हो रहा है। 
डिप्टी सीएम ने देश की रक्षा और सुरक्षा के बलिदानियों के लिए जय हिंद वीर पथ, दसवीं और बारहवीं के टांप टिवंटी होनहारों के लिए एपीजे पथ, खेल में पदक विजेता के नाम मेजर ध्यानचंद विजय और आईएएस टॉपर के लिए विवेकानंद के नाम से सड़क योजना का नाम देने की घोषणा की। डिप्टी सीएम ने सोनकपुर रेलवे ब्रिज और समेत अन्य पुलों का काम 2022 से पहले पूरा करने को कहा। साथ ही जिन योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ, उसके पत्थर भी क्षेत्र में लग जाएं। 
विरोधियों पर कटाक्ष करते बोले कि वह पच्चीस साल और रहेंगे। आचार संहिता के अंतिम दिन तक कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटेंगे। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का हौंसला बुलंद करते हुए कहा कि अधिकारी किसी भी कार्यकर्ता को डिप्टी सीएम से कम न समझे। बोले कि वह कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन जय श्रीराम के उद्घोष के साथ किया।। सर्किट हाउस में हुए कार्यक्रम में डिप्टी सीएम करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। सर्किट हाउस में बने पंडाल में बड़ा मंच तैयार किया गया। मंच पर डिप्टी सीएम, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, पंचायत राजमंत्री चौ भूपेन्द्र सिंह, मेयर विनोद अग्रवाल के अलावा मंडल भर के विधायक सुशांत सिंह, कमलेश सैनी के अलावा मंच पर पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह, डा यशवंत सिंह, भारतेंदु सिंह व कंवर सिंह तंवर और मंडल के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष समेत प्रमुख नेता पहुंचे।

Check Also

कानपुर में ग्राम समाज विभाग तैयार कर रहा है पेपर लेस ई-कार्यालय

कानपुर । ग्राम समाज विभाग पेपर लेस ई-कार्यालय शुरू कर दिया है। पहले चरण में …