द ब्लाट न्यूज़ आर्य समाज जमुनियाबाग के प्रधान हिमांशु त्रिपाठी ने बताया है कि आर्य समाज मंदिर में 15 फरवरी से 18 फरवरी तक श्रीमद् दयानन्द सप्ताह व स्वामी दयानन्द सरस्वती जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है।
कार्यक्रम का प्रारम्भ 15 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे विशेष यज्ञ हवन व ध्वजारोहण से होगा। प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक तथा सांयकाल 7 बजे से 9 बजे तक भवन व वेद प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा।
18 फरवरी को प्राः 8 बजे से वैदिक रीति से महाशिवरात्रि गत् वर्षों की भांति आर्य समाज मंदिर में मनाया जायेगा। जिसमें समागत आर्य विद्वानों के भाषण व भजन होंगे और पं. माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इण्टर कालेज तथा वि.दे. वर्मा श्याम लाली राजे आर्य कन्या इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्वोचित रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। कार्यक्रम में आर्य जगत के विद्वान एवं भजनोपदेशक आचार्य डा. निष्ठा वेदालंकार, धर्मरक्षा भजनोपदेशक पं. दीनानाथ शास्त्री एवं विमल किशोर शास्त्री आर्य भजनोपदेशक पधार रहे है।
कार्यक्रम में स्त्री आर्य समाज फैजाबाद व आर्य समाज सुभाषनगर के पदाधिकारीगण, निःशुल्क गुरूकुल महाविद्यालय, पं. माता प्रसाद त्रिपाठी, राजकरण वैदिक पाठशाला इण्टर कालेज तथा वि.दे. वर्मा श्याम लाल राजे आर्यकन्या इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य, शिक्षक व कर्मचारी सहयोगी रहेंगे।
The Blat Hindi News & Information Website
