महोबा:घर में घुसकर आरोपियों ने किशोरी से की छेड़खानी

THE BLAT NEWS:)

महोबा के मुख्यालय के एक मुहाल में सूने घर में अकेली किशोरी को देखकर दो आरोपी घुस गए और तमंचा लगाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।

गुंडागर्दी: नशे में धुत दो युवकों ने ताना ई-रिक्शा चालक पर तमंचा। आरोपी ...

 

इतने में उसके माता पिता आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने इस मामले में किशोरी की सूचना पर आरोपियों के खिलाफ धारा 452, 354, 323, 504, 506 व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Tollywood Celebrities: May 2013

महाेबा शहर के बीएनएनएल टावर के पास की निवासी किशोरी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि वह अपने किराए के मकान में अकेली थी। उसी समय आशाराम यादव व रामभरोसी निवासी मुहल्ला ऊपर पठवा कलेक्ट्रेट के पीछे अवैध असलहा लेकर आए और उसके घर में घुस गए। किशोरी को अकेला देखकर इन लोगों ने हाथ पकड़ लिया और इसके बाद छेड़छाड़ शुरू की और दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी अचानक किशोरी के माता पिता आ गए और उनके ललकारने पर दोनों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले की किसी को बताने पर जान से मार दिया जाएगा। यह लोग पूर्व में भी इस तरह की घटना को कर चुके है। जिसका न्यायालय में परिवाद चल रहा है। किशोरी ने बताया कि ये लोग अपराधी किस्म के है और पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज है। मुख्यालय कोतवाली पुलिस ने आशाराम यादव व रामभरोसी के के खिलाफ धारा 452, 354, 323, 504, 506 व अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Check Also

राजधानी में तड़के सुबह हुआ सड़क हादसा, एक युवक गंभीर 

लखनऊ,(ऋषभ तिवारी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मगंलवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे …