गाजियाबाद पंचायत चुनाव: आरक्षण सूची जारी होते ही दावेदारी बदली

हर गांव व ब्लॉक स्तर पर नए सिरे से राजनीति शुरू हो गई। बीते पांच साल तक जिन लोगों ने प्रधान, बीडीसी सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य का पद संभाला था, उन्हें अब अपनी सीट छोड़नी होगी। नए समीकरण में कुछ घर बैठेंगे तो कुछ को मौका मिलेगा। इसको लेकर उम्मीदवारों ने कमर कस ली है। वहीं, पार्टियों ने भी अपनी नई रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के अनुसार ग्राम पंचायतों में में आरक्षण की वर्गीकरण सूची जारी कर दी गई है। अब लोगों से इस पर आपत्तियां मांगी गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी।

गाजियाबाद में नए परिसीमन के बाद प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति को कुल 31 सीटें मिली हैं। जबकि पिछड़ा वर्ग के खाते में 41 सीटें आई हैं। सामान्य वर्ग को कुल 89 सीटों पर चुनाव लड़ना होगा। वर्ष 2021 में होने वाले चुनाव में इन सीटों पर नए समीकरण के साथ प्रत्याशी ताल ठोंकेंगे। पिछले चुनाव में जो सीटें आरक्षित थीं, वह अब सामान्य में चली गई हैं। कुछ सामान्य सीट इस बार आरक्षित श्रेणी में आ गई हैं। ऐसी तमाम सीटें हैं, जो पिछले दो चुनावों से आरक्षित वर्ग में आ रही थीं, लेकिन अबकी बार वह सामान्य हो गई हैं। उनपर कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। ऐसे में सीटों पर नए सिरे से दावेदारी आएंगी और ग्राम पंचायतों में राजनीति भी बदलेगी।

एसटी के खाते में कोई सीट नहीं
जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जनजाति को पंचायत चुनाव में आरक्षण नहीं मिला है। इसका कारण यही बताया जा रहा है कि गाजियाबाद जिले में इस जाति के लोग नहीं हैं। पिछले चुनावों में भी इस वर्ग के लिए एक भी सीट आरक्षित नहीं की गईं थीं।

प्रधानों की 161 सीटों के आरक्षण पर एक नजर
अनुसूचित जाति
महिला पुरुष कुल
11 20 31

पिछड़ा वर्ग
महिला पुरुष कुल
14 27 41

अनारक्षित
महिला पुरुष कुल
30 59 89

भोजपुर की 47 पंचायत
अनुसूचित जाति
महिला पुरुष कुल
04 08 12

पिछड़ा वर्ग
महिला पुरुष कुल
04 08 12

अनारक्षित
महिला पुरुष कुल
08 15 23

लोनी ब्लॉक की 32 पंचायत
अनुसूचित जाति
महिला पुरुष कुल
02 03 05

पिछड़ा वर्ग
महिला पुरुष कुल
03 05 08

अनारक्षित
महिला पुरुष कुल
06 13 19

मुरादनगर ब्लॉक की 48 पंचायत
अनुसूचित जाति
महिला पुरुष कुल
03 06 09

पिछड़ा वर्ग
महिला पुरुष कुल
04 08 12

अनारक्षित
महिला पुरुष कुल
09 18 27

रजापुर ब्लॉक की 34 पंचायत
अनुसूचित जाति
महिला पुरुष कुल
02 03 05

पिछड़ा वर्ग
महिला पुरुष कुल
03 06 09

अनारक्षित
महिला पुरुष कुल
07 13 20

Check Also

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान कल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होने वाले पहले …