Author : Rishabh Tiwari
कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय नगर में ज्ञानेंद्र शर्मा उर्फ ज्ञानू नाम का एक शख्स रहता है। जो गुरुवार रात को वह नशे में गली से होकर गुजर रहा था। तभी गली में सो रहे दो कुत्ते भौंकने लगे। जिसपर उसने कुत्तों के भौंकने पर उसने अपनी पिस्टल से दोनों कुत्तों को गोली मार दी।
वहीं मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गोली लगने से एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी फीमेल डॉग गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया कि घायल फीमेल डॉगी प्रेग्नेंट भी है। स्थानीय लोगों ने उसे वेटेनरी अस्पताल में भर्ती कराया है। मोहल्ले वालों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया हैं। घटना की जानकारी होने पर PETA संस्था के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संस्था के लोगों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है।
वहीं एसीपी स्वरूप नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में टीमें लगाई गई है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
The Blat Hindi News & Information Website