लखनऊ अपडेट: आप पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस;गणतंत्र दिवस हमको हमारे अधिकारों से अवगत कराता है – सभाजीत सिंह

THE BLAT NEWS:

 

 

आप पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस सभाजीत सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया

71 वां गणतन्त्र दिवस मनाया गया हर्षोल्लास के साथ। रोशनाबाद पढ़े।

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश कार्यालय गोमती नगर में निकाय चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
सभाजीत सिंह ने समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सभाजीत सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमको हमारे अधिकारों से अवगत कराता है और बताता है कि एक लोकतांत्रिक देश में किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी संकल्प लेती है कि हम जान देकर भी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और जनता के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे। सभाजीत सिंह ने सभी से आह्वान किया कि गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ लें क्योंकि नागरिक कर्तव्यों के पालन से हम अपने उत्तरदायित्व को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं और प्रदेश और देश की सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा की अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें और उनका निरंतर पालन करते रहें। उन्होंने देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Check Also

भाजपा की सरकार आई तो हमारी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी भी बनेंगे अग्निवीर: अखिलेश यादव

लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बृहस्पतिवार दोपहर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को …