तेंदुए की खबर से ग्रामीणों में दहशत,स्कूल किया किए गए बंद

अलीगढ़, संवाददाता। तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां कुछ दिन पहले थाना जवां क्षेत्र के कस्बा जवां में लोगों के बीच पहुंचकर तेंदुए ने बच्चों पर हमला बोलकर घायल करते हुए बच्चों पर जमकर कहर बरपाया था। जो मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था। इसके बाद एक बार फिर जंगल से निकल कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे तेंदुए ने एक बार फिर लोगों में अपनी दहशत फैला दी है। थाना हरदुआगंज इलाके के गांव किठाड़ा में पहुंचकर तेंदुए ने एक बार फिर अपनी दस्तक दी है।

 

ग्रामीणों के बीच तेंदुए के पहुंचने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। जिसके चलते स्कूल संचालकों ने भी तेंदुए की दहशत के चलते एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। तो वही ग्रामीणों का कहना हैं कि तेंदुए ने एक जंगली सूअर को खा लिया है। जिसके अवशेष मिलने के बाद लोगों में दहशत है।वहीं स्थानीय लोगों द्वारा गांव के अंदर तेंदुआ घुसने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने तेंदुए की सूचना वन विभाग और प्रशासन को पहुंचा दी है।आपको बताते चलें कि जनपद अलीगढ़ में कुछ ही महीनों के अंतराल में तेंदुए के द्वारा तीन बार अलग-अलग गांव में अपने दस्तक दी गई है।

 

 

आपको बता दें कि इससे पहले तहसील अतरौली के थाना छर्रा क्षेत्र के एक स्कूल के क्लास रूम में तेंदुआ घुस गया था। जिससे शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों ओर शिक्षकों में भगदड़ मच गई थी। तेंदुए ने एक बच्चे को घायल भी कर दिया था। यह घटना थाना छर्रा इलाके के निहाल सिंह इंटर कॉलेज में हुई थी। जबकि दूसरी बार तेंदुआ थाना जवां के जवा कस्बे में नजर आया था। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। तेंदुए ने एक बच्चे गणेश पर उस वक्त हमला किया था। जब गणेश खेतों से काम करने के बाद अपने गांव पहुंचा था और आग के पास बैठकर ताप रहा था। तभी तेंदुए ने उसकी तरफ अपने पंजों से झपट्टा मार दिया। उसके ऊपर तेंदुए का हमला होते देख लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोग मौके से इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। जिसके बाद तेंदुआ भागते हुए एक मकान में घुस गया।

 

घर के अंदर तेंदुए के पहुंचते ही उस कार में मौजूद लोगों ने कमरा बंद कर दिया था ओर उस घर के 5 लोग अपनी जान बचाने के लिए अपनी रसोईघर में बंद हो गए थे। वहीं स्थानीय युवक विशाल ने उस तेंदुए को तब देखा था। जब वह सुबह खेतों में गाय चराने जा रहा था। हालांकि उसने पहले उस तेंदुए को कुत्ता समझा था। जिसके बाद तेंदुए ने झपट्टा मारकर विशाल को जमीन पर गिरा दिया था। विशाल ने किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा था। जबकि तेंदुआ कस्बे में घुस गया था। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया था ओर तेंदुए को कई घंटों की मशक्कत के आगरा से पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद करते हुए उसको यूपी के सहारनपुर जिले में छोड़ा गया था।

जानकारी देता स्थानीय ग्रामीण फ़ोटो : द ब्लाट
जानकारी देता स्थानीय ग्रामीण फ़ोटो : द ब्लाट



जिसके बाद तेंदुए ने एक बार फिर तहसील कोल क्षेत्र के थाना हरदुआगंज इलाके के किठाड़ा गांव में तेंदुए ने अपनी दस्तक दी। गांव के अंदर तेंदुए की खबर पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत फैल गई। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के गांव में घुसने की सूचना इलाका पुलिस को दी गई। तो वही स्कूल संचालकों ने तेंदुए की सूचना मिलने के बाद सभी स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया है।जबकि ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्गो पर तेंदुए को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अंदर तेंदुआ घुस आया है। जिस तेंदुए ने एक जंगली सूअर पर हमला करते हुए खा लिया है। जंगली सूअर के अवशेष देखे जाने के बाद ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है। जिसकी सूचना उनके द्वारा थाना हरदुआगंज पुलिस को दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा तेंदुए के पहुंचने की सूचना वन विभाग और जिला प्रशासन को दे दी हैं। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में वन विभाग और पुलिस की टीमों ने तेंदुए को लेकर सक्रियता बढ़ा दी गई है।


वही किठाड़ा गांव निवासी बुजुर्ग राजबीर का कहना है कि घटना 25 जनवरी की देर रात करीब 11:45 की है। जब वह अपनी चारपाई पर रजाई ओढ़कर बैठे हुए बीड़ी पी रहा था। तभी दरवाजे टंगा प्लास्टिक का पल्ला हटाते हुए एक जानवर उसके आंगन में घुस आया। जिसके बाद उसे तेंदुए की गर्दन और आगे के दोनों पैर दिखाई पड़े। तेंदुए को घर में घुसते देख उसके पसीने छूट गए और वह घबरा गया। जिसके बाद तेंदुए की दहशत के चलते उसने तुरंत ही अपनी रजाई उतारकर फेंक दी ओर घबराकर चारपाई से उतर घर से बाहर निकल आया और इसकी सूचना ग्रामीणों को उसके द्वारा दी गई थी।

Check Also

देहरादून: बाइक सवार दो लोगों की मौत…

देहरादून : सोमवार देर शाम उत्तरकाशी के मोरी तहसील के पास एक दर्दनाक हादसे में …