कानपुर देहात महोत्सव का उद्घाटन जल्द करेंगे सीएम योगी…

Author : Alok Sharma


कानपुर देहात। कानपुर देहात महोत्सव 2023” को ऐतिहासिक बनाने की पटकथा लिखी जा चुकी है। पहली बार वर्ष 2003-04 में तत्कालीन जिलाधिकारी सुधीर गर्ग ने अकबरपुर महोत्सव की शुरुआत की थी। लेकिन बाद में किसी ने रूचि नहीं ली और महोत्सव का आयोजन कोसो दूर हो गया। सूबे की सरकार जब लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘कानपुर देहात महोत्सव का उद्घाटन सीएम से कराने की कवायद इन्वेस्टर्स समिट करने जा रही है तो कानपुर देहात प्रशासन को भी कुछ नया करने की सूझी। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री से कराने के लिए जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। जिलाधिकारी नेहा जैन ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। आमंत्रित करने वाले कार्ड छपकर आ चुके है।



सूत्रों हवाले से जानकारी मिली कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन सहित नामी गिरामी शख्सियतों की शिरकत कराने के लिए सम्पर्क साधा गया है। वहीं 6 फरवरी को शुभारंभ के साथ शाम 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में कथक नृत्य प्रस्तुति किया जायेगा। 7 फरवरी को पूर्वाहन 11 से 5 बजे तक किसान सम्मान समारोह व अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। विशेष बात यह है कि प्रत्येक दिन लेजर शो के लिए शाम 7 से 7.30 का समय निर्धारित किया गया है।

सीडीओ सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त,राजस्व जेपी गुप्ता को जिलाधिकारी ने विशेष जिम्मेदारी सौपी है।

Check Also

भीषण आग: राखी मंडी में दुकानें व झोपड़ियां जलकर खाक

कानपुर: रायपुरवा थानाक्षेत्र के अफीमकोठी राखी मंडी में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग …