Jharkhand: :16 दिनों से लापता CRPF जवान भगोड़ा घोषित…

The Blat News :  सीआरपीएफ 197 बटालियन का एक जवान बीते छह जनवरी से लापता है। बगैर सूचना के लापता होने की वजह से सीआरपीएफ ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए चाईबासा के मुफस्सिल थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।वहीं परिजनों ने भी थाने में आकर जवान के घर नहीं पहुंचने की जानकारी दी है। थाने में मामला आने के बाद पुलिस लापता जवान की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक उसका कुछ सुराग पुलिस को नहीं मिला है। लापता जवान का नाम बादल मुर्मू है। वो सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर का रहने वाला है। वो शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है।

 

भगोड़ा घोषित किया गया बादल मुर्मू (फाइल फ़ोटो)
भगोड़ा घोषित किया गया बादल मुर्मू (फाइल फ़ोटो)


बताया जा रहा है कि वो सीआरपीएफ 197 बटालियन के पदाधिकारी को बिना जानकारी दिए ही अचानक भाग गया। घर पर संपर्क करने पर पता चला कि वो घर भी नहीं पहुंचा है। अपनी तरफ से सारी पड़ताल करने के बाद सीआरपीएफ ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जवान के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला है।सीडीआर में पता चला है कि वो एक लड़की से काफी बात करता था। वो लड़की भी लापता है। ऐसे में यह संभावना जतायी जा रही है कि वो अपनी प्रेमिका के साथ कहीं चला गया है।

{ अब अपने अख़बार के डिजिटल platform से करिए अपनी संस्थान का प्रचार, जल्द संपर्क करें अपनी अख़बार टीम से }


पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि सीआरपीएफ जवान के छह जनवरी से ही लापता होने की सूचना सीआरपीएफ 197 बटालियन की ओर से दी गई है। हम लोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं। उसी दिन से उसके संपर्क में रह रही एक लड़की भी लापता है। प्रथम दृष्टया हम लोग यही मान कर चल रहे हैं कि दोनों साथ मिलकर कहीं चले गये हैं। फिर भी जब तक दोनों मिल नहीं जाते कुछ भी कहना मुश्किल है।

इधर, मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक ने बताया कि सीआरपीएफ 197 बटालियन ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। हम लोग जांच-पड़ताल करने में जुटे हैं। माओवादियों द्वारा जवान को

Check Also

भाजपा के आने पर देश में लागू होगा UCC : अमित शाह

मुंगावली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पार्टी …