【–आज का पञ्चाङ्ग–】
दिनांक – 21 जनवरी 2023
दिन = शनिवार
संवत् = 2079 (राक्षस नाम संवत्सर)
मास = माघ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि = अमावस्या तिथि
नक्षत्र = पू० षा० नक्षत्र
योग = हर्षण योग
दिशाशूल – पूर्व दिशा
राहुकाल – प्रातः 9 बजे से 10:30 बजे तक
विशेष दिन – स्नान दान मौनी अमावस्या
【 –विशेष टिप–】
• मौनी अमावस्या को अपनी क्षमता के अनुसार गरीब या ब्राह्मण को दान करना चाहिए। इस दिन मौन व्रत रखने, मंत्र जाप करने एवं पीपल की पूजा करने से पाप एवं कष्ट दूर होते हैं। पीपल में सभी देवों का वास होता है, पीपल की पूजा करने से दोष दूर होते हैं, सुख एवं समृद्धि बढ़ती है।
• मौनी अमावस्या के दिन प्रात:काल स्नान के बाद सूर्य को विधिपूर्वक जल अर्पित करें। ऐसा करने से धन-धान्य बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
【 –राशिफल–】
मेष राशि:
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रो का सहयोग करना होगा। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
वृषभ राशि:
अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।
मिथुन राशि:
कारोबार को नई सफकता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग है। पूंजी निवेश में विचार विमर्श करें।
कर्क राशि:
किसी पर भी अंधविश्वास न करें, आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पुरे होंगे। धनकोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

सिंह राशि:
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बिमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
कन्या राशि:
सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
तुला राशि:
करियर में उन्न्तिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।
वृश्चिक राशि:
कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें फिर निर्णय करें। संतो का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
धनु राशि:
यश कीर्ति में वृद्दि होगी। शत्रु सक्रीय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मकर राशि:
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भैया के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
कुंभ राशि:
जीवनसाथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते है। समय रहते काम पुरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।
मीन राशि:
आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें, परिवारिक में क्लेश हो सकता है।
The Blat Hindi News & Information Website