EXAM DATE 2023:केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर भर्ती;नॉन टीचिंग पदों पर नौकरियां

THE BLAT NEWS:

Kendriya Vidyalaya Samiti (KVS)

केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) ने शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों (Teaching-Non Teaching Jobs) पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तिथियों (Exam Dates) का एलान कर दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा फरवरी से मार्च, 2023 के मध्य आयोजित करने का फैसला किया गया है।

 एडमिट कार्ड कब होंगे जारी?

केंद्रीय विद्यालय संगठन में नौकरी पाने के लिए भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा प्रवेश पत्र जल्द ही संगठन की वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) पर उपलब्ध होगा। केवीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है।
 13404 पदों पर भर्ती:
केंद्रीय विद्यालय समिति ने पांच दिसंबर 2022 से दो जनवरी, 2023 तक टीचिंग और नॉन टीचिंग के 13 हजार 404 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। कुल अधिसूचित रिक्तियों में से 6414 रिक्तियां प्राइमरी टीचर्स (पीआरटी) और 702 रिक्तियां जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (जेएसए) पद के लिए उपलब्ध हैं। इनमें सहायक आयुक्त, प्राचार्य, उप-प्राचार्य, PRT (संगीत), TGT, PGT, वित्त अधिकारी, AE (सिविल) और हिंदी अनुवादक, PRT, जूनियर सचिवालय सहायक, आशुलिपिक ग्रेड 2, लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक के पद के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर कर दी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा 07 फरवरी 2023 से शुरू होगी और 06 मार्च 2023 तक जारी रहेगी।

पदानुसार भर्ती परीक्षाओं का विवरण:

  • सहायक आयुक्त भर्ती परीक्षा : 07 फरवरी, 2023
  • प्राचार्य भर्ती परीक्षा : 08 फरवरी, 2023
  • वाइस प्रिंसिपल पीआरटी (संगीत) भर्ती परीक्षा : 09 फरवरी, 2023
  • टीजीटी भर्ती परीक्षा : 12 से 14 फरवरी, 2023
  • पीजीटी भर्ती परीक्षा : 16 से 20 फरवरी, 2023
  • वित्त अधिकारी, एई (सिविल) और हिंदी अनुवादक भर्ती परीक्षा : 20 फरवरी, 2023
  • पीआरटी भर्ती परीक्षा : 21 से 28 फरवरी, 2023
  • जूनियर सचिवालय सहायक भर्ती परीक्षा : 01 से 05 मार्च, 2023 तक
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा : 05 मार्च, 2023
  • लाइब्रेरियन, सहायक अनुभाग अधिकारी और वरिष्ठ सचिवालय सहायक भर्ती परीक्षा : 06 मार्च, 202
    
    
    
    

     

Check Also

कानपुर में डीसीपी पूर्वी ने अपने जोन में चलाया तबादला एक्सप्रेस

कानपुर, ब्यूरो। कानपुर जनपद में चुनाव से पूर्व पुलिस के भी फेर बदल तेज़ी से …