THE BLAT NEWS:
:राशिफल:
मेष राशि :
आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरिया बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होगे।
वृषभ राशि :
पारिवारिक लोगो से सम्बन्ध मधुर होगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करे। निश्चित सफल होगे।
मिथुन राशि :
नए व्यापार की शुरुवात अनुकूल होगी । कान संबंधित पीड़ा हो सकती है । अनावश्यक विवादों में न बोले, नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है । राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते है।
कर्क राशि :
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह राशि :
वैचारिक मतभेद दूर होगें। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या राशि :
बीती बातो को भुला कर अपने रिश्त्तो की नई शुरुवात करे। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला राशि :
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक राशि :
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु राशि :
धार्मिक माहोल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होगे। माता बके स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर राशि :
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराय नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखे। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा ।
कुम्भ राशि :
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करे। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते है। कारबार विस्तार के योग है।
मीन राशि :
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियो और बडो से मार्ग दर्शन सलाह लेवे। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातो में जल्द फस जाते हे खुद को परिपक्व करे।अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है ।
The Blat Hindi News & Information Website