स्नातक निर्वाचन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने की बैठक

• गोरखपुर -फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र(MLC) -2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त नोडल- प्रभारी अधिकारियों,सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।


सुल्तानपुर। गोरखपुर -फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन -2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी,सहायक रिटर्निंग आफिसर रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त नोडल -प्रभारी,सहायक प्रभारी अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

 

बैठक को संबोधित करते हुऐ जिलाधिकारी फ़ोटो : द ब्लाट
बैठक को संबोधित करते हुऐ जिलाधिकारी फ़ोटो : द ब्लाट

 

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों से बिन्दुवार यथा आदर्श आचार संहिता, कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, यातायात (वाहन व ईंधन)व्यवस्था ,मतदाता सूची एवं बूथ निर्माण, यात्रा भत्ता वितरण एवं निर्वाचन व्यय, शिकायत प्रकोष्ठ, कण्ट्रोल रूम,किट एवं लेखन सामग्री, मतपेटिका व्यवस्था, सी. सी. टी. वी,वीडियो ग्राफी व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, मीडिया सेल, कम्प्यूटर सी सी टी वी वेवकास्टिंग, विधिक सेल, आनलाइन व आफलाइन सूचनाओं का प्रेषण, तथा चिकित्सा व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा किया। बैठक में नियुक्त जोनल -स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व माइक्रो आब्जर्वर तथा मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण व उनके प्रस्थान स्थल के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। कार्मिकों के लिए वाहन व्यवस्था व बूथ पर मिनिमम फैसलिटी के संबंध में भी संबंधित प्रभारियों से विस्तृत चर्चा की गयी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,नोडल -प्रभारी अधिकारी कार्मिक अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, वरिष्ठ कोषाधिकारी व समस्त उपजिलाधिकारी, संभागीय अधिकारी परिवहन, जिला पूर्ति अधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक आयुक्त वाणिज्य कर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,जिला सूचना अधिकारी, तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी, डॉ. जनार्दन राय व विजय कुमार सिंह, जियालाल, शैलेन्द्र पाण्डेय आदि अधिकारियों,कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Check Also

नए व्यवसाय से पहले किया माता का पूजन, हवन कर की प्रार्थना

कानपुर, संवाददाता। जनपद में चैत्र नवरात्र की शुरुआत होते ही मंदिरों और दफ्तरों में पूजन …