Bihar: राजद दफ्तर में लगा नीतीश कुमार का पोस्टर, पीएम मोदी की तुलना रावण-कंस से;

The Blat News:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द दिल्ली के लिए कूच कराने का इरादा राष्ट्रीय जनता दल में गजब तरीके से झलक उठा है। दूसरी बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ बिहार में महागठबंधन सरकार के मुखिया हैं, लेकिन पहली बार उनका पोस्टर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लगा है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की गई है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना राक्षसराज रावण और कंस से की गई है। 

राजद दफ्तर पर पहली बार नीतीश कुमार का पोस्टर। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना भगवान राम और कृष्ण से की गई है, जबकि पीएम मोदी रावण-कंस हैं।
बिहार के शिक्षा मंत्री का भाजयुमो ने पुतला फूंका। राजद के खिलाफ नारेबाजी की।
                                                                       बिहार के शिक्षा मंत्री का भाजयुमो ने पुतला फूंका।
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंके जाने से ज्याद इसकी चर्चा:
रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले राजद कोटे से शिक्षा मंत्री बने प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजद दफ्तर से करीब 500 मीटर दूर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। प्रो. चंद्रेशखर के बयान का समर्थन करने वाले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ भी इस दौरान नारेबाजी हुई। लेकिन, इससे ज्यादा चर्चा राजद कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली दफा लगा तस्वीर और उसमें उनके देश प्रतिनिधित्व के रूप की हो रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठ सकेंगे तेजस्वी
राजद दफ्तर में नीतीश कुमार का पोस्टर लगाए जाने से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि इसमें वह बिहार नहीं, बल्कि देश का नेतृत्व करने के लिए निकले हुए दिख रहे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विनाश के लिए निकले हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इस अति प्रेम के जरिए राजद दिखाना चाह रहा है कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जल्द से जल्द प्रधानमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहता है, ताकि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को मिल जाए। तेजस्वी यादव को इस बार की सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद से ही लगातार उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में राजद के नेता पेश कर रहे हैं। 

Check Also

जानें,प्रधानमंत्री के बिहार दौरे का पूरा कार्यक्रम…

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गया के ऐतिहासक गांधी मैदान से गया और …