तमिलनाडु:कांचीपुरम में पुरुष मित्र के सामने कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, अंधेरे में दिया खौफनाक अंजाम

THE BLAT NEWS:      ‘तमिलनाडु के कांचीपुरम में गुरुवार को बेंगलुरु-पुदुचेरी हाईवे के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।’

 

तमिलनाडु के कांचीपुरम में गुरुवार को बेंगलुरु-पुडुचेरी हाईवे के पास एक कॉलेज छात्रा के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसका पुरुष मित्र गुरुवार की रात करीब 7 बजे एक निजी स्कूल की संपत्ति के पास बात कर रहे थे, जब पांच लोगों के एक गिरोह ने उन्हें घेर लिया और चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी। फिर उन्होंने पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।नहीं मानने पर महिला को जान से मारने और दफनाने की धमकी भी दी। मौका पाकर पीड़िता और उसका दोस्त भाग निकले और अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे, जिन्होंने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया।

Image result for crime
ऐसे दबोचे गए सभी आरोपी:
महिला ने पुलिस को बताया था कि अंधेरा होने के कारण वह किसी को पहचान नहीं पाई, लेकिन एक आरोपी ने दूसरे विमल को पुकारते हुए सुना। इसके बाद पुलिस ने विमल को विपाडू गांव में ढूंढ निकाला और भागने की कोशिश करने पर उसे घेर लिया। विमल के माध्यम से, तमिलनाडु पुलिस ने अन्य चार को ढूंढ निकाला, जिनकी पहचान मणिकंदन, शिवकुमार, विग्नेश और थेनारासु के रूप में हुई है। सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Check Also

राजधानी में तड़के सुबह हुआ सड़क हादसा, एक युवक गंभीर 

लखनऊ,(ऋषभ तिवारी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मगंलवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे …