Delhi updates: पान मसाला की फैक्टरी की लिफ्ट नीचे गिरी, तीन कर्मचारियों की मौत; एक घायल

The Blat News:

दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार रात पान मसाला बनाने की फैक्टरी में लिफ्ट टूटने से तीन कर्मचारी की मौत हो गई जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया। घायल कर्मचारी का कारोबाग स्थित बीएलके अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।  मामले को लेकर आप नेता दुर्गेश पाठक का कहना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। मृत कर्मचारियों की शिनाख्त कुलवंत सिंह(30), दीपक कुमार(26) व सन्नी(33)  के रूप में हुई है। तीनोंइंद्रपुरी के रहने वाले थे। वहीं घायल कर्मचारी का नाम सूरज है। वह गोमार्केट इलाके मे्ं रहता है।  

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्टरी में  दो लिफ्ट लगा है। एक लिफ्ट से सामान ढोया जाता है वहीं दूसरे का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाता है।

नारायणा औद्योगिक क्षेत्र के ए ब्लाक स्थित एक फैक्ट्ररी के लिफ्ट टूटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही दमकल विभाग व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया।लिफ्ट में फंसे चार लोगों को बाहर निकालकर दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन को डॉक्टरों ने मृत मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सूरज को बेहतर उपचार के लिए बीएलके अस्पताल में भर्ती कराय गया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्टरी में पान मसाला बनाया जाता था। फैक्टरी में  दो लिफ्ट लगा है। एक लिफ्ट से सामान ढोया जाता है वहीं दूसरे का इस्तेमाल कर्मचारियों के लिए किया जाता है।बताया जा रहा है कि कर्मचारियों के जाने वाले लिफ्ट से सामान ले जाया जा रहा था। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। कई बार इस नियम की अवहेलना भी हाेती है। सामान ढोने वाले लिफ्ट में कर्मी भी चले आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि कर्मियों वाले लिफ्ट में सामान ढोया जा रहा था, जिससे हादसा हुआ है।

Check Also

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया फीस नियंत्रण विधेयक, AAP ने लगाया ये आरोप

निजी स्कूलों में फीस को विनियमित करने वाले अपने विधेयक को ऐतिहासिक बताते हुए, दिल्ली …