अब नगर निगम का अलाव लोगों को देगा सहारा…

Author : Rishabh Tiwari 


कानपुर। शीतलहर और कड़ाके की पड़ती ठंड को देखते हुए कानपुर नगर निगम अब अलर्ट हो गया है अब लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम अलाव जलाने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने जगह भी चिन्हित किए हैं।

कानपुर में 256 जगहों पर अलाव जलाए जाएंगे बताया जा रहा है कि नगर विकास मंत्री के आदेश पर नगर निगम में अलाव स्थान बढ़ाया है जिसमें गुजैनी चुंगी चौराहा नंदलाल चौराहा विजयनगर रामादेवी काकादेव गुलाबी बिल्डिंग पनकी रतनपुर समेत शहर के विभिन्न जगह शामिल है।

 

 

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सभी जिलों के नगर आयुक्तओं की ऑनलाइन मीटिंग की जिसके बाद ठंड को देखते हुए सभी जरूरी स्थानों पर अलाव जल लगाने के निर्देश दिए गए इसके साथ ही शेल्टर होम को दुरुस्त करने और अस्थाई शेल्टर होम बनाने के लिए भी कहा गया है।

यहां की जा रही व्यवस्ता

• जोन 1 में 21 जगह

• जोन 2 में 47 जगह

• जोन 3 में 31 जगह

• जोन 4 में 52 जगह

• जोन 5 में 39 जगह

• जोन 6 में 45 जगह अलाव की व्यवस्था की गई हैं।

बातचीत में इन्होंने बताया 

वही नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी एन से बातचीत में उन्होंने बताया अलाव जलाने को लेकर सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है जिन जो गोपाल आओ जलता हुआ नहीं मिलता है तो तो संबंधित अधिकारी के ऊपर कार्रवाई होगी।

Check Also

अखिलेश यादव ने श्यामलाल को सपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें कौन हैं श्यामलाल

लखनऊ/कानपुर,संवाददाता। लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव …