24 दिसंबर 2022 का राशि फल, जानें अपने राशि के बारें में

• पढ़िए अपने अख़बार में अपने राशियों के बारें में, कैसा हैं आप का आज का दिन…


मेष राशि : सुबह इच्छा के विरुद्ध कुछ काम होने से दिनभर नकारात्मकता रह सकती है। क्रोध की वजह से काम पर ध्यान नहीं रहेगा। किसी व्यक्ति के लिए नाराजगी दूर करने की कोशिश करें।

 

• वृषभ राशि : अपेक्षा के अनुसार बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने के बाद भी अन्य बातों में चिंता होने से बेचैनी हो सकती है। अभी के समय में जिन बातों में आपको जीत मिली है, उनके लिए ध्यान बनाए रखें। परिवार के लोगों के साथ थोड़ा वक्त बिताने की कोशिश करें। तभी उनकी समस्याओं को समझ पाना आपके लिए संभव हो सकता है।

 

• मिथुन राशि : आपके द्वारा बोली गई बातों का पछतावा हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। आपकी बातों से किसी व्यक्ति का दिल दुख सकता है। कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले खुद को भावनात्मक रूप से स्थिर बनाए रखें।

 

• कर्क राशि : लोगों के द्वारा बोली गई बातों पर अधिक विचार करने से विवाद बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। नकारात्मक विचार आपकी कार्यक्षमता को हानि पहुंचा सकते हैं। वर्तमान की बातों पर ध्यान रखें।

 

• सिंह राशि : परेशानियां बढ़ सकती हैं। मन में सकारात्मकता बनाए रखने का प्रयत्न करें। आध्यात्मिक बातों की और झुकाव बढ़ सकता है। बड़े निर्णय लेने के लिए उपयुक्त समय है। प्रलोभन से खुद को दूर रखें।

 

• कन्या राशि : पैसों से संबंधित बातों में गहराई से विचार करके ही निर्णय लिया जाएगा। आर्थिक पक्ष मजबूत बनाने के लिए प्रयत्न सफल हो सकते हैं। आपके द्वारा अभी तक जिन बातों में प्रयत्न किए जा रहे हैं, उनमें बदलाव नजर आएगा। अभी के समय में हौसला न खोने दें।

 

• तुला राशि : पैसों से संबंधित निर्णय फायदा दिलाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन अधिक रिस्क न लें। मित्रों से प्राप्त हो रहे सुझाव और मदद पर ध्यान दें। जिन बातों में आप सक्षम नहीं हैं, उनसे संबंधित मदद प्राप्त करना आपके लिए आवश्यक होगा।

 

• वृश्चिक राशि : मित्रों के साथ बिताए हुए समय की वजह से प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। इस वजह से जीवन संबंधी कठिनाइयों के बारे में विचार करना आपके लिए आसान होगा। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी, सकारात्मकता बढ़ेगी।

 

 

• धनु राशि : केवल अपने विचारों पर ध्यान देने से अन्य लोगों के पक्ष को समझना आपके लिए कठिन होगा। जल्दबाजी में लिए निर्णय की वजह से आपका और अन्य लोगों का नुकसान हो सकता है। भावनाओं की वजह से किसी व्यक्ति के साथ गलत बात न करें।

 

• मकर राशि : अपने स्वभाव में आ रहे बदलाव की वजह से पारिवारिक जीवन सुधरता हुआ नजर आएगा। किस हद तक स्वभाव में लचीलापन रखना है और किन बातों में अपने निर्णय पर डटे रहना है, इस बात को ठीक से समझ कर ही आगे बढ़ें। परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले हर एक व्यक्ति के साथ चर्चा करें।

 


• कुंभ राशि : हर एक काम में रिस्क लेने से आपका तनाव बढ़ सकता है। पैसों से संबंधित किए व्यवहार की वजह से कुछ हद तक नुकसान हो सकता है। परिस्थिति को ठीक से न जाने बिना अनुमान लगाना गलत हो सकता है।

 

• मीन राशि : अन्य लोगों को मार्गदर्शन देते समय अपने काम को नजरअंदाज न करें। जरूरत से अधिक लोगों को महत्व देने से आप अपना महत्व खोते हुए नजर आ रहे हैं। करीबी व्यक्ति के सुझाव पर विचार करें।

Check Also

Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में किया कैद, ज़रूरी काम से सिर ढक कर निकले लोग

•सोमवार को कानपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया   कानपुर, संवाददाता। अप्रैल …