19 दिसंबर 2022 का राशि फल, जानें अपने राशि के बारे में…

• पढ़िए अपने अख़बार में अपने राशि फल में जानें क्या कहते हैं, आप के सितारे…


• मेष राशि : दिनों बाद आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ धन किसी की मदद से वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातक आर्थिक योजनाओं में पूंजी लगा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी कई परेशानियां खड़ी करने की कोशिश करेंगे, धैर्य के साथ उनका सामना करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

 

• वृषभ राशि : कई दिनों से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए आपको कई सुनहरे मौके मिलेंगे। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। काफी प्रयासों बाद आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और साझेदारी में कर रहे व्यवसाय में लाभ होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उनका मन पढ़ाई में लगेगा।

 

• मिथुन राशि : भावुकता में आकर छोटी सी बात भी गरमा सकती है, इसलिए संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी-व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल है, लेकिन कोई बड़ा निवेश करने से फिलहाल बचें। कामकाज की अधिकता के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।

 

• कर्क राशि :  साझेदारी के व्यवसाय में आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और पूंजी निवेश से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण मामलों पर आपका ध्यान देने का मन नहीं करेगा। छात्रों के लिए आज दिन कुछ खास नहीं है, पढ़ाई को लेकर मन भटक सकता है। परिवार में किसी वजह से तनाव का माहौल हो सकता है, संयम बनाए रखें।

 

• सिंह राशि :  मित्रों के सहयोग से आपके कई काम बनेंगे और धन लाभ की स्थिति भी बन रही है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, दोबारा उधार देने से बचें। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन का बोझ हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो करियर के लिए लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है।

 

• कन्या राशि : कुछ दिनों से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में बनाई गईं योजनाएं आने वाले दिनों में लाभकारी सिद्ध होंगी। प्रफेशनल मामले में व्यस्तता के कारण आप घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिससे परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे।

 

 

• तुला राशि : आज सुबह से कार्यों को लेकर भाग दौड़ वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। आर्थिक योजनाएं किसी वजह से अटक सकती हैं। नौकरी-व्यवसाय के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। अनावश्यक खर्च उभर सकता है इसलिए व्यय पर नियंत्रण रखें।

 

• वृश्चिक राशि : नौकरी और व्यापार के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों के नए अनुबंध हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, अपनी प्रतिभा के लिए सम्मान और पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन महत्वपूर्ण है, परीक्षा में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा और पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं।

 

• धनु राशि  : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और लंबे समय से अटकी योजनाएं सुचारू रूप से चलने लगेंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान हो सकता है। रोजगार बदलने को लेकर अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहते हैं तो आज ले सकते हैं। दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे और जरूरी चर्चा भी करेंगे।

 

• मकर राशि : आज प्रफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ के बीच अच्छा तालमेल बिठाएंगे। कुछ मामलों में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामले किसी वजह से उलझ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में जरूरी यात्रा कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतर रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में आपसी सहयोग रहेगा।

 

• कुंभ राशि : आज भाग्य पूरी तरह साथ देगा, जिससे आपके कई कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और धन लाभ के सुनहरे अवसर भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

 

मीन राशि : आज दिन मौज-मस्ती में बीतेगा और आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। नौकरी और व्यवसाय करने वाले जातक भूमि-भवन या वाहन आदि खरीदने का विचार बन सकते हैं। व्यापारी अति आत्मविश्वास के साथ गलत निर्णय लेने से बचें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से परिवार में किसी घटना की वजह से भटक सकता है।

Check Also

28 जुलाई 2023 का राशि फल…..

• पढ़िए अपने अख़बार के दैनिक राशिफल में अपने राशियों के बारे में आखिर कैसा …