मुंबई के घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक की मौत, दो घायल

द ब्लाट न्यूज़ मुंबई के घाटकोपर इलाके में शनिवार को पारेख अस्पताल के पास एक इमारत में आग लग गई। इसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर

पहुंचीं।

 

 

अधिकारियों ने बताया कि घाटकोपर में इमारत में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मुंबई के डीसीपी पुरुषोत्तम कराड ने कहा कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया, यह घटना अस्पताल के पास विश्वास भवन स्थित एक पिज्जा रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण हुई। अभी तक 22 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई अग्निशमन सेवा ने कहा कि पारेख अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों को पास के विश्वास भवन में स्थित एक पिज्जा रेस्तरां में आग लगने के कारण सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग के बीच इमारत में फंसे तीन लोगों को दमकल कर्मियों ने बचाया और उन्हें राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुरैशी देढिया नाम के व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में 18 वर्षीय तानिया कांबले और 20 वर्षीय कुलसुम शेख घायल हुई हैं।

पुणे में फैक्ट्री में लगी आग
वहीं, पुणे के वढु बुद्रुक इलाके में शनिवार को एक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लग गई। जिसमें दो कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि हमें दोपहर 12:38 बजे लगभग 10 से 12 सिलेंडर फटने और बड़े पैमाने पर आग लगने का फोन आया। फैक्ट्री में आग की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने कहा कि आग को जल्द ही बुझा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Check Also

दोनों नेताओं की मुलाकात राजनीतिक नहीं

पुणे। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख …