13 दिसंबर 2022 का राशि फल, जानें अपने राशि फल के बारे में…

पढ़िए अपने अख़बार में अपने राशि फल में क्या है आज के राशि फल में जानें अपने ही राशि फल में…



• मेष राशि : आज पद परिवर्तन हो सकता है। सुखद लाभ के संयोग हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। आपका तेज़ काम आपको प्रेरित करेगा।

• वृष राशि : आज व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है। सफलता हासिल करने के लिए समय के साथ अपने विचारों में बदलाव लाएं। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है।

• मिथुन राशि : आज नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है।


• कर्क राशि : माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पड़ोसियों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में दिक़्क़त पैदा करने की कोशिश कर सकता है। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। उदर विकार से पीड़ित हो सकते हैं। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर बातें न करें।


• सिंह राशि : आज किसी भी यात्रा की योजना को टालना ठीक नहीं है। आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।


• कन्या राशि  : किसी नये कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यवसाय में किसी रुके धन के आगमन से लाभ हो सकता है। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा जिसकी, वजह से आपको खिन्नता होगी।

 

 

 


• तुला राशि : जॉब में प्रमोशन संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं। मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं।


• वृश्चिक राशि : आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। आपका सही रवैया ग़लत रवैये को हराने में क़ामयाब रहेगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है।


• धनु राशि : आज व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है।

 

• मकर राशि : व्यवसाय में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

 

• कुंभ राशि : जॉब को लेकर मन खुश रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे । नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मबल में वृद्धि होगी। आज आपको प्यार का जवाब प्यार और रोमांस से मिलेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।


मीन राशि : परिवार को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे।

Check Also

Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में किया कैद, ज़रूरी काम से सिर ढक कर निकले लोग

•सोमवार को कानपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया   कानपुर, संवाददाता। अप्रैल …