रेप, गर्भपात और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल…

Author : S.S.Tiwari


कानपुर। हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र में हुऐ रेप के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया हैं। आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ महीनों दुष्कर्म किया था। इसके बाद गर्भवती होने पर उसका एबॉर्शन कराकर भाग निकला था। युवती ने धोखा मिलने पर आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी थीं। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सूचना पर हरबंशमोहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे जेल भेज दिया।





वहीं दरोगा राजाराम ने बताया कि एक युवती ने करीब छह महीने पहले मुंबई निवासी रविंदर सुखवीर रावत के खिलाफ रेप, गर्भपात और जान से मारने की धमकी देने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी मुंबई भाग निकला था। लाख प्रयास के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पा रही थी।

सरेंडर नहीं करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनबीडब्ल्यू तक कोर्ट से जारी करवा दिया था। इसके बाद भी वह फरार चल रहा था। हरबंशमोहाल की एक टीम मुंबई पहुंची सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Check Also

1 जून से 7 जुलाई तक रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर, संघटक महाविद्यालयों और संबद्ध सभी महाविद्यालयों में 1 जून …