5 दिसंबर 2022 का राशि फल, क्या कहते हैं आप के सितारे

पढ़िए 5 दिसंबर 2022 का राशि फल अपने अख़बार द ब्लाट में आख़िर क्या कहते हैं आप के सितारे……


 

•  मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए मुश्किलों और परेशानियों वाला हो सकता है। आज आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्‍य जीवन सामान्यतः ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी और किस्‍मत भी आपका साथ देगी।

•  वृष राशि :- आज के दिन आपको हर मामले में लाभ की प्राप्ति होगी और दिन आपके लिए सफलता देने वाला रहेगा। आज के दिन आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां आपके अनुकूल होने के कारण सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा। जो सोचा था आज के दिन के लिए वह पूर्ण होगा।

•  मिथुन राशि :- आज का दिन आपकी राशि वालों के लिए लाभपूर्ण है। महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति रहेगी और अपने सभी कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करेंगे।

•  कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए आनंद में बीतेगा और किस्‍मत भी आपका साथ देगी। वित्तीय कार्य निपटाने से और नए निवेश में आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा और मन प्रसन्‍न रहेगा।



•  सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए भाग्‍यशाली रहेगा। आज आपके लिए समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं और आपको हर मामले में दूसरों की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल सकती है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

•  कन्या राशि :- आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए लाभ वाला और कुछ मामलों में फायदे वाला हो सकता है। आपको सहयोग की प्राप्ति होगी। विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

•  तुला राशि :- आज के दिन आपको अकस्‍मात धन की प्राप्ति होगी। आपकी मेहनत की सराहना तो होगी और ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा, तमाम कोशिशों के बावजूद आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में नही होगी।

•  वृश्चिक राशि :- आज का दिन उत्‍तम और प्रभावशाली होगा। कामयाबी का रास्ता खुल रहा है, नए संबंधों से फायदा होगा। आपका कार्य कौशल उभरकर सामने आएगा। आपको वांछित सहयोग भी मिलेगा। भाई-बंधु भी आपका साथ देंगे।

•  धनु राशि :- आज आपको दोस्‍तों से भरपूर मदद प्राप्‍त होगी। आज कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। परिवार के लोग आपके लिए मिलकर खड़े रहेंगे।

•  मकर राशि :- आज आप कार्यक्षेत्र के मामले में कोई नया सौदा कर सकते हैं। कोई नया सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, कामकाज में अड़चनें आएंगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें और आगे चलकर परिवार में कोई आपकी मदद करेगा।

•  कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए धन समृद्धि वाला होगा। आपके लिए कानूनी मामलों का निपटारा होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। उधारी के मामले में आप दूर रहें।

•  मीन राशि : आज के दिन अपने लिए कोई बड़ा फैसला ले सकता है। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आज आपको रिश्‍तेदारों की तरफ से कोई मदद मिल सकती है।

Edited by : The Blat News 

Check Also

Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में किया कैद, ज़रूरी काम से सिर ढक कर निकले लोग

•सोमवार को कानपुर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया   कानपुर, संवाददाता। अप्रैल …